रायगढ़। एक ग्रामीण अपनी बेटी के घर से बाइक में अपने घर आ रहा था, इस दौरान एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए ठोकर मारकर घायल कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनादुला-कपिस्ता (ब) निवासी हीरालाल पटेल पिता गुलाब सिंह पटेल (54 वर्ष) पूंजीपथरा में डिलिंग का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ऐसे में सोमवार को सुबह करीब 9 बजे बाइक से अपनी बेटी के घर आमापाली गया था, जहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर करीब दो बजे वहां से अपने घर आने के लिए निकला था, इस दौरान बीच रास्ता सिंगारपुर-अमलीडीपा रोड में पहुंचा ही था कि सामने से एक युवक बाइक को तेज गति से चलाते हुए आया और हीरालाल की बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे हीरालाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे दुर्घटनाकारित युवक ने अपनी बाइक को मौके पर ही छोडकऱ फारर हो गया। इससे काफी देर तक हीरालाल घायल हालत में सडक़ में किनारे पड़े रहा। वहीं कुछ देर बाद राहगीरों ने देखा तो उसके मोबाइल से परिजनेां को सूचना दिया, जिससे परिजन मौके पर पहुंचे और हीरा लाल को शाम करीब चार बजे सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर उपचार के बाद डाक्टरेां ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे रात करीब 9 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच में ही हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सुबह घटना की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
दो बाइक में टक्कर से घायल अधेड़ की मौत



