NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेल संरक्षा के 4 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेल संरक्षा के 4 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित
बिलासपुर

रेल संरक्षा के 4 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2026 12:09 am
By lochan Gupta September 23, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 सितम्बर, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 04 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित किए गए कर्मचारियों के सराहनीय कार्य इस प्रकार हैं।
ट्रैक मेंटेनर-1 के पद पर राबर्ट्सन में पदस्थ कर्मचारी श्री भुवन लाल ने ड्यूटी के दौरान राबर्ट्सन यार्ड में सुबह 07:15 बजे, डाउन लाइन में ‘रेल फ्रैक्चर’ दिखाई देने पर कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर कार्रवाई से ट्रैक को संरक्षित कर रेल परिचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया। ट्रैक मेंटेनर- 4 के पद पर भाटापारा में पदस्थ कर्मचारी भानू प्रताप सिंह ने ड्यूटी के दौरान 34वें वैगन की असामान्य स्थिति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का संरक्षित संचालन किया गया।
सहायक/कोची. एंड वैगन के पद पर काचेवानी स्टेशन में पदस्थ कर्मचारी श्री छन्नालाल धुवारे ने ड्यूटी के दौरान वैगन के निचले हिस्से में आई होल की पहचान कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को संरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में भूमिका निभाई। पॉइंट्समैन-ए के पद पर कामटी स्टेशन में पदस्थ श्री वैभव नरेंद्र खोबरागड़े ने ड्यूटि के दौरान कामटी स्टेशन यार्ड में एक माल गाड़ी के वैगन में ‘ब्रेक बाइंडिंग’ देख कर तत्काल सर्वसंबंधित अधिकारियों को सूचित किया। समय पर कार्रवाई से ट्रेन का संरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की ऐसी सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संरक्षा कोटि के इन कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

वाइब्रेंट अकादमी में कोचिंग ले रहे छात्रों ने जेईई मेंस में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कलेक्टर अवनीश शरण की मार्मिक अपील

रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर-रायपुर खंड का निरीक्षण

जेन-जेड शब्द पर समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने जताई कड़ी आपत्ति

यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर : एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया सशक्त
Next Article महत्वकांक्षी दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण

खबरें और भी है....

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Popular Posts

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?