रायगढ़। पुलिस ने ग्राम तडोला क्षेत्र में दो अलग-अलग मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस को मुखबरीर से सूचना मिली कि तडोला चौक के पास एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। इससे पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तड़ोला निवासी सोहन किसान (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत 1,400 रुपये है। वहीं दूसरी कार्रवाई में 19 सितंबर को एक युवक हीरो ग्लैमर बाइक पर महुआ शराब लेकर तडोला से पुसौर आ रहा था, जिससे पुलिस ने तडोला मार्ग स्थित लिटिल एंजल स्कूल के पास घेराबंदी कर मोतीलाल किसान (34 वर्ष) निवासी तडोला को रोका कर जांच किया तो उसके पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1,400 रुपये) हुई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये है। दोनों आरोपियों ने शराब बिक्री और परिवहन करने की बात स्वीकार करने पर पुसौर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार



