NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद विजय बघेल, खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद विजय बघेल, खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह
रायगढ़

चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद विजय बघेल, खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह

lochan Gupta
Last updated: September 21, 2026 12:11 am
By lochan Gupta September 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह के अंतर्गत मोती महल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने गीत, संगीत, संस्कार और खेल को जोड़ते हुए रायगढ़ की समृद्ध परंपरा को नई पहचान दी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 41 वर्षों से चक्रधर समारोह आयोजित हो रहा है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल कबड्डी जैसे आयोजनों को भी स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल जीवन से बहुत कुछ सीखने का अवसर देता है। खिलाड़ी हार से सीख लेकर आगे बढ़ता है और जीत से यह प्रेरणा लेता है कि इससे भी बेहतर प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी दूसरों को भी प्रेरित करता है।

कलेक्टर-एसएसपी ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर बढ़ाया मनोबल

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह भी कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रशिक्षकों एवं खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट वितरित किए गए तथा उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

25 टीमों के बीच हो रहा मुकाबला

19 से 21 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले की 25 टीमों ने हिस्सा लिया है। इनमें 14 पुरुष और 11 महिला टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे दिन पुरुष एवं महिला वर्ग में लीग मैच खेले गए। 21 सितम्बर को लीग मैचों के विजेता खिलाडिय़ों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इस अवसर पर कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह वाधवा, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देर रात आकस्मिक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील

16 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित

रामलीला मैदान में शक्ति स्वरूपा समागम कार्यक्रम का का हुआ ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज आयेंगे रायगढ़

किशोर के जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, उंगली में आई चोट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सातवें दिन लय, ताल और भावों से सजा चक्रधर समारोह का मंच
Next Article ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?