NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनी धरमजयगढ़ की रजनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनी धरमजयगढ़ की रजनी
रायगढ़

मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनी धरमजयगढ़ की रजनी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडक़र महिलाएं हो रही है आर्थिक रूप से सशक्त

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासन की योजनाओं से मिले सहयोग ने धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पाराघाटी की रजनी केरकेट्टा की जिंदगी में बदलाव की राह खोली है। रजनी ने मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाकर परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दिया और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
रजनी जीवन ज्योति स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से उन्हें आजीविका गतिविधि के लिए आर्थिक सहयोग मिला। उन्हें सामुदायिक निवेश निधि से 50 हजार रुपए, बैंक लिंकेज से 1 लाख रुपए तथा स्वयं सिद्धा के तहत प्रथम वर्ष में 1.50 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। द्वितीय वर्ष में आजीविका गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए 1.50 लाख रुपए की राशि का पुन: नवीनीकरण किया गया। इस आर्थिक सहयोग से रजनी ने मुर्गी पालन व्यवसाय को आगे बढ़ाया। समूह से मिले मार्गदर्शन और सहयोग ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। अब वे आजीविका से जुड़े निर्णय स्वयं लेते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहभागी बन रही हैं। रजनी बताती हैं कि समूह से जुडऩे के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ आगे बढऩे का हौसला भी मिला। मुर्गी पालन ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। उन्होंने शासन की योजनाओं और समूह के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोडक़र आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समूहों को नियमित बचत, बैंक लिंकेज और विभिन्न निधियों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों के लिए सहयोग दिया जाता है। इससे महिलाएं मुर्गीपालन, पशुपालन और कृषि सहित अन्य गतिविधियां अपनाकर परिवार की आय बढ़ाने में सहभागी बन रही हैं।

You Might Also Like

तेंदूपत्ता संग्रहण काम होगा प्रभावित

लैलूंगा से लद्दाख तक पहुंचा ‘केलो’ जैविक जवाफूल चावल

सडक़ दुर्घटना में सुनील इस्पात के दो श्रमिकों की मौत

बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव

मिनी उद्योग क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सेवा का संदेश
Next Article सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हुआ मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?