NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा होते हुए तमनार तक बनेगी सडक़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा होते हुए तमनार तक बनेगी सडक़
रायगढ़

कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा होते हुए तमनार तक बनेगी सडक़

74 करोड़ की स्वीकृति हेतु वित्त मंत्री ओपी का आभार जताया

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2026 11:19 pm
By lochan Gupta September 14, 2026
Share
4 Min Read

लैलूंगा। विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के विकास की दिशा में एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग कुंजारा-केशला-तोलगे-मिलूपारा होते हुए तमनार तक सडक़ निर्माण के लिए 74 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति की खबर आते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह मार्ग केवल एक सडक़ नहीं, बल्कि लैलूंगा के विकास, सुविधा और समृद्धि की नई राह है। इसके बनने से दर्जनों गांवों को सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे आवागमन, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
मंच से मंडल अध्यक्ष ने उठाई मांग और मंच से हुई थी स्वीकृति की घोषणा
इस महत्वपूर्ण सडक़ की कहानी जनभावना और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है। इस मांग को सबसे पहले 4 अक्टूबर 2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लमडांड के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से उठाया गया था। भाजपा लैलूंगा मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज सतपथी ने स्वागत उद्बोधन के दौरान इस जर्जर और महत्वपूर्ण मार्ग की दुर्दशा और इसकी आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था। इतना ही नहीं, उन्होंने इस संबंध में माननीय जनप्रतिनिधियों को अपने लेटरहेड पर लिखित मांग-पत्र भी सौंपा था।
जनभावनाओं से जुड़ी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने उसी कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से इस मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी झगरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से इस बहुप्रतीक्षित सडक़ निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात का भरोसा दिलाया था। वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही वह वादा धरातल पर उतरने जा रहा है। मनोज सतपथी ने इस स्वीकृति को क्षेत्र की जनता की जीत बताया। इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता और जनभावना से जुड़ी मांग थी, जिसे 4 अक्टूबर 2024 को लमडांड के कार्यक्रम में मंच से रखते हुए लिखित मांग-पत्र भी सौंपा गया था। मंडल अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंच से ही इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की और बाद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इसकी घोषणा की। आज वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने आगे कहा, बहुत जल्द लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र को एक खूबसूरत, बेहतर और मजबूत मुख्य सडक़ की सौगात मिलेगी। यह सडक़ क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगी। श्री सतपथी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

जिला मुख्यालय में 2 से 4 नवंबर तक होगा राज्योत्सव का आयोजन

पुरुषोत्तम अग्रवाल ने दी वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल स्वर्णकार को विनम्र श्रद्धांजलि

जिले में अब तक 4139 पशुओं में लगाया गया रेडियम बैंड, 4019 पशुओं की हुई टैगिंग

रामभांठा वार्ड में सप्ताह भर से बोर पंप खराब

आंवला नवमी के पावन अवसर पर पार्क एवेन्यू में पिकनिक भंडारे का भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 43 लीटर महुआ शराब जब्त
Next Article बारिश के दौरान निर्माणाधीन सडक़ों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

Popular Posts

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?