रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में 8 सितंबर की देर रात युवक शिवा सेठ्ठी (35 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों राजू महंत (35) और कृष्णा साव (35) को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरा आरोपी धन्नू निषाद अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा सेठ्ठी विगत 8 सितंबर की देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। जहां मोहल्ले के राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने उसे वहां आने से मना करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान विवाद बढऩे पर तीनों आरोपियों ने मिलकर शिवा के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। जिससे शिवा से_ी को गंभीर चोट आईं। मारपीट के बाद शिवा अपने दोस्त के पास पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वह घर गया, लेकिन तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआत में कोतवाली थाना में मर्ग कायम हुआ, जिसे बाद में जूटमिल थाना डायरी को भेजा गया। मर्ग जांच और गवाहों के बयानों से आरोपियों द्वारा शिवा से मारपीट की पुष्टि हुई। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में लगी गंभीर चोट को बताया गया। मारपीट से मौत पाए जाने पर 12 सितंबर को जूटमिल पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। जहां राजू महंत और कृष्णा साव को जेल से रिहा होने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दोनों ने धन्नू निषाद के साथ मिलकर शिवा से मारपीट करना स्वीकार किया। साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी धन्नू निषाद की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी राजू महंत उर्फ संजय महंत और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव ट्रांसपोर्ट नगर, जूटमिल, रायगढ़ के निवासी हैं।
युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार, एक फरार
आपसी विवाद को लेकर ट्रांसपोर्टनगर में हुई थी मारपीट



