NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा
रायगढ़

चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा

थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा/रायगढ़। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत भेंगारी अंतर्गत ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। ग्रामीणों ने शराब बनाने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है, जिसके लिए गांव में मुनादी कराने के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीणों ने घरघोड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शराबबंदी अभियान के दौरान कुछ असामाजिक तत्व इसमें रुकावट डाल रहे हैं और ग्रामीणों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि गांव कि महिलाओ सहित ग्रामीणों ने शराबबंदी का समर्थन किया है

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि शराब कारोबार में लिप्त लोग ग्रामीणों के विरुद्ध कोई झूठी शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस पहले ग्रामीणों का पक्ष जाने और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करे। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस आवेदन पत्र की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती, रामदुलारी, रूपा, कमला, जमूना, उत्तरा, चंद्रमती, कौशल्या सहित ग्राम चारमार के अनेक नागरिक शामिल रहे।

You Might Also Like

फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर

कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश, साढ़े 5 लाख का कबाड जब्त

बिहान दीदियों की इको फ्रेंडली बीज राखियों की धूम

छग में भाजपा की बड़ी जीत मोदी के गारंटी की जीत है- गोमती साय

द्वितीय एनटीपीसी सी.जी. एनटीपीसी-लारा में राज्य लैक्रोस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प
Next Article संसार से नश्वर शरीर चला गया, पर दिव्य दृष्टि छोड़ गए प्रेमसुख बंसल

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?