NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
रायगढ़

तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन

अंडरग्राउंड डीजल टैंक में पानी घुसने से लाखों का नुकसान

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:18 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के जूट मिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा बाईपास चौक स्थित इंडियन ऑयल के ‘सांई सर्विस स्टेशन’ परिसर में गुरुवार दोपहर हुई तेज बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि बारिश का गंदा पानी पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड डीजल टैंक तक जा पहुंचा। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, टैंक में पानी जाने से भारी मात्रा में डीजल खराब हुआ है और संचालक को करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे तेज बारिश शुरू हुई जो 30 से 40 मिनट तक झमाझम बरसती रही। इस दौरान जल निकासी ठप होने के कारण पंप परिसर में तेजी से पानी भरने लगा। कुछ ही देर में जलभराव इतना बढ़ गया कि पानी ने पेट्रोल पंप के भूमिगत हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। अंडरग्राउंड डीजल टैंक में गंदा पानी प्रवेश कर जाने से उसमें मौजूद लाखों रुपये का ईंधन बर्बाद हो गया। इस भारी आर्थिक नुकसान के पीछे मुख्य वजह क्षेत्र की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था को बताया जा रहा है।पेट्रोल पंप संचालक राजू गुप्ता के अनुसार, संत विनोबा क्षेत्र की ओर जाने वाले नाले का चेंबर लंबे समय से जाम है। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे पूरा पानी वापस पंप परिसर की ओर लौट आता है। संचालक का कहना है कि उन्होंने नाले के इस जाम चेंबर की जानकारी नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। अधिकारियों की ओर से चेंबर की सफाई के लिए टेंडर जारी करने का आश्वासन जरूर दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि गुरुवार को हुई तेज बारिश का पानी बाहर नहीं निकल सका और सीधा अंडरग्राउंड टैंक में घुस गया।

You Might Also Like

जीर्णोद्धार के लिये तरस रहा नगर पंचायत का बाल उद्योग

एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार

मुखबिरी के शक में डायल 112 चालक की पिटाई

अनुपस्थित विद्यार्थियों को मुख्य धारा से जोडऩे कोतरा के अध्यापकों ने चलाया अभियान

केलो नहरों का काम देखने पहुंचे कलेक्टर गोयल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
Next Article ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?