NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
रायपुर

नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान

IHCL का 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित

lochan Gupta
Last updated: September 10, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta September 10, 2026
Share
3 Min Read

नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बिजनेस, पर्यटन और निवेश के लिए नवा रायपुर को मिल रही विश्वस्तरीय सुविधाओं की नई कड़ी- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर अब देश के प्रमुख आधुनिक शहरों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने नवा रायपुर में अपने प्रतिष्ठित Ginger Hotel की स्थापना की घोषणा की है। 111 कमरों वाला यह होटल ब्राउनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए IHCL ने ECHT Ventures के साथ साझेदारी की है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवा रायपुर में देश की प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL का Ginger Hotel लाना छत्तीसगढ़ के प्रति बढ़ते निवेशकों के विश्वास और नवा रायपुर की राष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर को आधुनिक, सुविधायुक्त और निवेश के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। देश-विदेश से आने वाले निवेशकों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और पर्यटकों के लिए बेहतर हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का विस्तार नवा रायपुर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर अब केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि निवेश, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और आधुनिक सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वित्त एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर में Ginger Hotel का आगमन शहर के तेजी से विकसित होते बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय संस्थानों, निवेश परियोजनाओं और कॉर्पोरेट गतिविधियों के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण आवास और आतिथ्य सुविधाओं की मांग भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नवा रायपुर में निवेश करने वाले उद्यमियों और यहां आने वाले देश-विदेश के प्रतिनिधियों को एक आधुनिक और सुविधाजनक इकोसिस्टम उपलब्ध हो। Ginger जैसी प्रतिष्ठित ब्रांड की परियोजना नवा रायपुर की बदलती तस्वीर और बढ़ती संभावनाओं को रेखांकित करती है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा Ginger Nava Raipur

प्रस्तावित Ginger Nava Raipur में 111 कमरे होंगे। होटल में विशाल एवं आधुनिक कमरे, Ginger का सिग्नेचर ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट Qmin, मीटिंग रूम और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे व्यावसायिक यात्रियों के साथ-साथ पर्यटन एवं अवकाश के लिए नवा रायपुर आने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा।

You Might Also Like

रायपुर स्टेशन पर प्रोत्साहन कियोस्क सेंटर शुरू

आर्थिक नाकेबंदी के ऐलान पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार

प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे सीमेंट के दाम-उद्योग मंत्री

आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम का ऐलान, अकाल मौतों का कारण बन रहा ‘ब्लू वाटर’ होगा प्रतिबंधत

साय सरकार ने डीजल पर घटाया वैट टैक्स

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
Next Article जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य स्वरूप दें – प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?