NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीडीएस दुकान में भारी स्टॉक अंतर, खाद्य विभाग ने दिखाई सख्ती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पीडीएस दुकान में भारी स्टॉक अंतर, खाद्य विभाग ने दिखाई सख्ती
सारंगढ़

पीडीएस दुकान में भारी स्टॉक अंतर, खाद्य विभाग ने दिखाई सख्ती

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न के स्टॉक में भारी अंतर मिलने पर खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामला सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 12 स्थित दुकान क्रमांक 411003005 का है, जिसका संचालन श्री गणेश बचत एवं साख समूह द्वारा किया जाता है। खाद्य विभाग द्वारा 24 जुलाई 2026 को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान ऑनलाइन एईपीडीएस रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न का मिलान किया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर अंतर सामने आया। विभागीय जांच रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन रिकॉर्ड में 425.62 क्विंटल चावल दर्ज था, जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 53.50 क्विंटल चावल ही उपलब्ध मिला। इस तरह 372.12 क्विंटल चावल कम पाया गया। वहीं शक्कर में 0.92 क्विंटल की कमी और नमक में 3.30 क्विंटल अधिक स्टॉक पाया गया।

जांच के बाद तत्काल नोटिस

स्टॉक में इतनी बड़ी कमी मिलने के बाद खाद्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान संचालक समूह की अध्यक्ष-सह-विक्रेता संतोषी बेरठ से पूछताछ की। जांच रिपोर्ट के अनुसार स्टॉक की कमी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा कमी की भरपाई करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा 28 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस संतोषी बेरठ, अध्यक्ष-सह-विक्रेता एवं गीता बेरठ, सचिव, श्री गणेश बचत एवं साख समूह को जारी किया गया है।

7 दिन में जवाब, नहीं तो एकपक्षीय कार्रवाई

विभाग ने संबंधितों को 7 दिवस के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 की संबंधित कंडिकाओं तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। खाद्य विभाग की जांच और तत्काल नोटिस की कार्रवाई से स्पष्ट है कि पीडीएस व्यवस्था में स्टॉक की गड़बड़ी अथवा अनियमितता को लेकर विभाग गंभीर है। अब संबंधित समूह के जवाब और आगामी विभागीय कार्रवाई के बाद ही इस मामले की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

You Might Also Like

कलेक्टर ने मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश

आवास मित्र का चयन पारदर्शी की जा रही : हरिशंकर

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

सरकारी शराब दुकान में ‘गर्म बियर’ का खेल

कलेक्टर धर्मेश साहू ने विद्युत, पेयजल, सौर ऊर्जा और समग्र शिक्षा हेतु बैठक ली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article आईसीएआई रायगढ़ शाखा ने पीर रिव्यूवर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का किया भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?