रायगढ़। भाजपा और शिक्षा प्रकोष्ठ कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह 2026 का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम में बड़े भव्य तरीके से मनाया गया।
सम्मान समारोह में जिले भर के सभी विकासखंडों से 2024-25 एवं 25-26 में सेवानिवृत शिक्षकों एवं 100 प्रतिशत परीक्षा फल देने वाले प्राचार्य का सम्मान तो किया ही, साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को ‘ज्ञान दीप’ एवं ‘शिक्षा दूत’ सम्मान से नवाजा गया। जिसके अंतर्गत तमनार विकासखंड से श्रीमती पुष्पा पटनायक जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कसडोल में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘ज्ञानदीप पुरस्कार’ जिसके अंतर्गत प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल एवं रू. 7 हजार से सम्मानित किया गया। वहीं तमनार विकासखंड के 2024-25 चंद्रमणि चौहान, चित्रसेन पटेल, एवं कमलेश देवता को एवं 2025-26 के लिए सुरेंद्र कुमार राठिया, विजय उरांव एवं तोश लाल पटेल को ‘शिक्षा दूत’ जिसके अंतर्गत शॉल, श्रीफल,प्रमाण पत्र एवं 5 हजार रुपए से सम्मानित किया। निश्चय ही तमनार विकासखंड के इन शिक्षकों को यह सम्मान मिलना तमनार के लिए गौरव की बात है। तमनार विकासखंड की शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका गुप्ता जी ने सभी सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की।
तमनार के शिक्षक को ‘ज्ञानदीप’ एवं ‘शिक्षा दूत’ से सम्मानित



