NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़

राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:46 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक युवक पैदल ही बाजार जा रहा था, इस दौरान अज्ञात भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों न चक्काजाम शुरू कर दिया जो देर रात तक चलता रहा।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनई निवासी लक्ष्मण पाव पिता मनोहर पाव (34 वर्ष) मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से पैदल ही ग्राम मनुआपाली में लगने वाले साप्ताहिक बाजार सामान लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान मुख्य मार्ग से लगे एमएसपी पार्किंग के पास पहुंचा तो पीछे से किसी भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए आया और उसे कुचल कर भाग निकला। इससे लक्ष्मण पाव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके गांव अन्य ग्रामीण बाजार से लौटते समय देखा कि लक्ष्मण पाव की सडक़ हादसे में मौत हो गई, तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया, जिससे परिजन व गांव के बड़ी संख्या में लोग वहां पहुुंचे और देखे की उसकी मौत हो चुकी है, इससे तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया। वहीं उक्त हादसे को लेकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर दुर्घटनाकारित वाहन की पतासाजी किया, लेकिन इस उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने देर रात पंचनामा दर्ज कर शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा, जहां बुधवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

मुआवजे की मांग

इस हादसे के बाद सपनई, मुआपाली व आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंच गए और मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बाधित करते हुए चक्काजाम कर दिया, इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटनाकारित वाहन चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपए दिया जाए। वहीं चक्काजाम की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ पहुंचे, और समझाईश देना शुरू किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे, ऐसे में देर रात राजस्व विभाग के अधिकारी व पुलिस अधिकारी पहुंचे, जो समझाईश देते हुए रात करीब 10 बजे तात्कालिक सहायता के रूप में परिजनेां को एक लाख रुपए दिलाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

वाहनों की लगी कतार

मंगलवार शाम करीब 7 बजे से ही सपनई-मनुआपाली मुख्य मार्ग जाम होने के कारण सडक़ के दोनों ओर भारी वाहनेां की कतार लग गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण हर हमेशा वाहनों की रेलमपेल लगे रहता है। इससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी, जो देर रात जाम खुलने के बाद वाहनों को व्यवस्थित तरीके से रवाना किया गया।

You Might Also Like

अघोर गुरु पीठ बनोरा के नेत्र जांच शिविर में मिला 132 मरीजों को नि: शुल्क जांच का लाभ

ट्रेलर कि चपेट में आया बाईक सवार युवक के हुए दो टुकड़े

महिला की गोली मारकर हत्या, भाई-बहन को उम्र कैद, घरघोड़ा न्यायालय ने सुनाया फैसला

लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल पुसौर, खेल और संस्कृति का संगम

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायगढ़ में येलो अलर्ट जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
Next Article फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?