NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साइकिल से वार्डों की गलियों तक पहुंच रहे महापौर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > साइकिल से वार्डों की गलियों तक पहुंच रहे महापौर
रायगढ़

साइकिल से वार्डों की गलियों तक पहुंच रहे महापौर

वार्डवासियों के बीच जाकर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:09 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। साइकिल वाले महापौर के नाम से अपनी अलग पहचान बना चुके महापौर जीवर्धन चौहान इन दिनों लगातार शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं। सुबह होते ही साइकिल से जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अमले के साथ वार्डों में पहुंचकर वे साफ-सफाई, नाली-नाला, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का मौके पर जायजा ले रहे हैं।इसी कड़ी में महापौर ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 42 अमलीभौना के विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने के साथ ही शेष समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्ड के युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम के पास वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।महापौर के सीधे वार्डों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने से वार्डवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि महापौर स्वयं उनके बीच पहुंचकर समस्याओं को सुन रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी बात सीधे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि, महापौर बनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं आमजन से अलग हो जाऊं। मैं जमीन से निकला हूं और जमीनी लोगों से हमेशा जुड़ा रहूंगा। शहर के हर तबके के लिए निरंतर काम करना मेरी प्राथमिकता है। महापौर का पद मेरे लिए अधिकार नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर है। निरीक्षण के दौरान वार्ड के छायां पार्षद रामाधार साहू, निलाम्बर पटेल, पूर्व पार्षद राघवन सिंह, श्रीकांत साहू, साधु सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी रमेश तांती, निगम कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

76 वेंं गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने फहराया तिरंगा

24 हाथियों का दल गोमर्डा क्षेत्र में कर रहा विचरण

पोलो: नवीन जिन्दल का शानदार प्रदर्शनए टीम जिन्दल पैंथर ने डेल्टा पोलो को हराया

सिविल ठेकेदार के घर चोरों का धावा

6 राज्यों में सायबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने तबले की थाप पर कथक नृत्य राष्ट्रीय महोत्सव प्रणवम में दी अदभुत प्रस्तुति
Next Article नशीली सिरप-टेबलेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ाया

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?