NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
रायगढ़

डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला

शव जलाकर आंगन में गाड़ा, 3 महीने तक ढूंढने का किया था नाटक

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 12:06 am
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में भाजी की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। विवाद के बाद उसने पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया और हड्डियों के अवशेष को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दबा दिया। इसके बाद पत्नी को ढूंढने का नाटक करने लगा। परिवार वालों से कहा कि पत्नी बिना बताए घर से चली गई है। थाने पहुंचकर गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। मायके वालों और पुलिस को पति पर ही शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 3 महीने बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल को ग्राम कुमा निवासी देवानंद सिदार (39) कापू थाना पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चमेली सिदार 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और देवानंद से पूछताछ की। उसके बयान पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने चमेली के परिवार वालों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की।

अफेयर के बाद पति-पत्नी की तरह रहते थे दोनों

मक्कापुर के रहने वाले चमेली के पिता बालसाय सिदार (65) ने पुलिस को बताया कि चमेली उनकी सबसे छोटी बेटी थी। करीब चार साल पहले देवानंद और चमेली के बीच अफेयर था। इसके बाद देवानंद उसे अपने साथ कुमा ले आया था और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। चमेली के पिता ने बताया कि 18 अप्रैल को देवानंद मक्कापुर स्थित उनके घर आया था। उसने चमेली के वहां आने के बारे में पूछा। परिवार वालों ने बताया कि चमेली वहां नहीं आई है। इसके बाद देवानंद वापस चला गया। 28 अप्रैल को एक दूसरे गांव में दशकर्म कार्यक्रम के दौरान परिजनों को पता चला कि चमेली की हत्या कर उसके पति ने शव को जला दिया है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसडीओपी, एफएसएल अधिकारी और पुलिस की टीम देवानंद के घर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान घर के आंगन से जली हुई हड्डियों के अवशेष मिले। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया। डॉक्टर ने हड्डियों के प्रिजर्व किए गए नमूने को डीएनए जांच के लिए भेजा गया। इससे मृतिका की पहचान की पुष्टि की गई।

डीएनए रिपोर्ट से खुलासा

डीएनए जांच रिपोर्ट में हड्डियों के अवशेष चमेली सिदार के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी देवानंद सिदार के खिलाफ कापू थाने में धारा 103(1), 238(ए) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक गांव के बाहर कैंप लगाकर उसकी तलाश की। इसके बाद पुलिस ने उसे गांव से ही पकड़ लिया। पूछताछ में देवानंद ने पुलिस और परिजनों के सामने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि 16 अप्रैल की रात भाजी की सब्जी बनाने की बात को लेकर उसका पत्नी चमेली से विवाद हुआ था। विवाद बढऩे पर उसने चमेली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने घटना छिपाने के लिए पत्नी के शव को घर के आंगन में जला दिया। इसके बाद हड्डियों के अवशेषों को गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दबा दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पत्नी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी देवानंद सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

लोहे का खंभा गिरने से मजदूर की मौत

प्लांट से चोरी 250 मीटर कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा

फ्लाईएस से भारी ट्रेलर ने बाईक सवार को कुचला

झुकने वाले व्यक्ति का ही कल्याण होता है : पं महेश तिवारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
Next Article महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?