NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
रायगढ़

जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच

स्कूलों में पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें, पालकों से बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सहमति देने की अपील

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:46 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण महाअभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें प्रतिदिन जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर पात्र बालिकाओं का टीकाकरण कर रही हैं। स्कूल परिसर में ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होने से बालिकाओं और उनके पालकों को काफी सहूलियत मिल रही है।
सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि 14 वर्ष तक की बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाना है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है। इसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलवार पहुंचकर पात्र छात्राओं का टीकाकरण कर रही हैं। अभियान के अंतर्गत 24 अगस्त को रायगढ़ शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में 27 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।

स्कूलों में टीकाकरण के साथ जागरूकता पर भी जोर

स्वास्थ्य विभाग की टीमें केवल टीकाकरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्कूलों में छात्राओं, शिक्षकों और पालकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर तथा इसके बचाव के उपायों की जानकारी भी दे रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है और समय पर एचपीवी टीकाकरण कराकर इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सीएमएचओ ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। किशोरावस्था में निर्धारित समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने से भविष्य में इस बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से छात्राओं को उनके स्कूल परिसर में ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं इस सुरक्षा कवच का लाभ ले सकें।

स्वास्थ्य विभाग ने पालकों से की सक्रिय सहयोग की अपील

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राचार्यों, शिक्षकों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है। साथ ही पालकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व को समझें और अभियान में आवश्यक सहमति प्रदान करें। टीकाकरण अभियान को जिले के सभी स्कूलों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को समय पर टीकाकरण का लाभ पहुंचाना है, ताकि आने वाले समय में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सके।

You Might Also Like

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलो में बढ़ोतरी किये जाने एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर खरसिया कांग्रेस ने विरोध जताया

अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपुर में चिकित्सा शिविर आयोजित

ओपी के ‘सारथी’ बने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

बारिश के बीच जिंदल की आरा मशीनों की जंगल में गूंज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
Next Article बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख

खबरें और भी है....

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
केलो डैम का जलस्तर बढऩे से खोले गए 6 गेट, चक्रपथ डूबा
बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

Popular Posts

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?