NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
रायगढ़

गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

गेरवानी स्थित शराब दुकान पर विवाद के बाद चलाई थी गोली, दूसरा साथी अभी भी फरार, तलाश जारी

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2026 12:13 am
By lochan Gupta August 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। गेरवानी स्थित शराब दुकान में सुरक्षा गार्ड पर गोलीबारी कर फरार हुए आरोपी विवेक कुमार यादव (19 वर्ष) को पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं उसका साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 17 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे पूजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी शराब दुकान में सुरक्षा गार्ड चंद्रशेखर पटेल (43 वर्ष) ड्यूटी पर मौजूद था। इस दौरान आरोपी विवेक कुमार यादव अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा, जिसे देख सुरक्ष गार्ड चंद्रशेखर पटेल ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो दोनों युवकों ने इससे भी विवाद शुरू कर दिया और आवेश में आकर विवेक ने गार्ड चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टलनुमा हथियार से गोली चला दी, जो चंद्रशेखर पटेल के पेट में लगने से वह घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही उसके साथियों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रशेखर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव व साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक सहित टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया। साथ ही घायल गार्ड की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सुरागों से पता चला कि गोली चलाने वाला युवक विवेक कुमार यादव निवासी जीतझिंगोई, जमुई, बिहार का रहने वाला है, और स्थानीय अग्रोहा स्टील प्रायवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था और घटना के बाद फरार हो गया है। जिससे पुलिस की एक टीम उसे पकडऩे के लिए बिहार पहुंची और स्थनीय पुलिस की मदद से बिहार के ग्राम खैरा में उसकी तलाश शुरू किया, वहीं पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिलते ही आरोपी विवेक खेत की तरफ भाग कर छुप गया, जिससे पुलिस ने घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी विवेक कुमार यादव को खेत से धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ में उसने दोस्त रोशन ठाकुर के साथ गार्ड से झगड़ा करने और फिर पिस्टल से फायरिंग की वारदात को स्वीकार की।

 

सहकर्मी फोरमैन से परेशान होकर आरोपी ने खरीदा था पिस्टल

पुलिस ने जब आरोपी विवेक से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह अग्रोहा स्टील प्लांट में मजदूरी करता था और प्लांट का फोरमैन प्रमोद शुक्ला पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। जिससे फोरमैन प्रमोद को डराने-धमकाने के उद्देश्य से उसने अपने गांव गया और उसने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदी थी। ताकि फोरमैन को डरा सके। इसके बाद 17 अगस्त की शाम वह अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी स्थित देशी शराब दुकान में शराब पीने गया था। वहां मौजूद गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ने दोनों को देर रात शराब दुकान आने की बात पर डांट-फटकार लगाई थी। जिससे उसने गार्ड पर गोली चलाना स्वीकार किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी आरोपी विवेक कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव, 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद फरार उसका साथी रोशन ठाकुर की तलाश जारी है।

You Might Also Like

जनपद पंचायत परिसर में नव- निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को किया प्रमाण-पत्र वितरण

होलिका बने स्थानों पर डलवाई गई मिट्टी, डामर की सडक़ को बचाने निगम की पहल

खेदापाली गांव में चार साल से बन रहा सामुदायिक शौचालय!

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवाओं की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर

एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद ट्रक में आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
Next Article शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?