NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंचल में करोड़ों की सौगात से विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > अंचल में करोड़ों की सौगात से विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
धरमजयगढ़

अंचल में करोड़ों की सौगात से विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

भाजयुमो अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:09 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल 9 करोड़ 3 लाख 66 हजार 149 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से धरमजयगढ़, छाल और घरघोड़ा क्षेत्र में शिक्षा अधोसंरचना के उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा धरमजयगढ़ के अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , वित्त, योजना एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी और रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया के प्रति पूरे धरमजयगढ़ अंचल की ओर से आभार व्यक्त किया है। समय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की विकासोन्मुख सोच और सांसद राधेश्याम राठिया के सक्रिय कार्यशैली के परिणामस्वरूप धरमजयगढ़ अंचल को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों और मरीजों को सीधे तौर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधीश मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्वीकृत इन कार्यों से क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। डाइट धरमजयगढ़ के कायाकल्प पर खर्च होंगे 8.73 करोड़ स्वीकृत राशि में सबसे बड़ा हिस्सा धरमजयगढ़ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए रखा गया है। डाइट के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पुरुष एवं महिला छात्रावास भवन, आधुनिक सम्मेलन कक्ष और शौचालय खंड सहित विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही संस्थान के पुराने भवनों का जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प भी किया जाएगा। इससे डाइट की शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है और यहां अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों को पहले की तुलना में बेहतर वातावरण मिल सकेगा। छाल के मरीजों के लिए मिलेगी आधुनिक बीएलएस एम्बुलेंस स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल हेतु 25 लाख 66 हजार 149 रुपये की लागत से आधुनिक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस खरीदी जाएगी। खनन प्रभावित एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र अथवा उच्च चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने में यह एम्बुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे गंभीर मरीजों के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था और प्रभावी हो सकेगी। कुडुमकेला हाईस्कूल में भी बढ़ेंगी विद्यार्थियों की सुविधाएं वहीं विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत कुडुमकेला स्थित हाईस्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 5 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण कराया जाएगा। इससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सामूहिक गतिविधियों एवं प्रार्थना के दौरान सुविधा मिलेगी। धरमजयगढ़ अंचल में शिक्षा संस्थान के कायाकल्प, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी की इस स्वीकृति से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजयुमो अध्यक्ष समय अग्रवाल ने कहा कि सरकार की इन विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचे, यही इस स्वीकृति की सबसे बड़ी सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ जैसे ग्रामीण एवं खनिज प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों पर निवेश आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव तैयार करेगा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धि बताया है।

You Might Also Like

क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में हाथी कर रहे विचरण

वृद्ध महिला को झांसा देकर 5 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री!

जमरगी डी में ग्रामीण की संदिग्ध मौत, दूसरी पत्नी लापता, हत्या का संदेह

जंगल में हाथी देख बाईक छोडक़र भागे ग्रामीण

सीमेंट सीट से भरा ट्रक पलटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
Next Article मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?