खरसिया। कैलाश शर्मा। मानव सेवा ही माधव सेवा के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर खरसिया से प्रारंभ होकर प्रदेश भर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने अपने सामाजिक सरोकारों का विस्तार करते हुए महिला विंग का गठन किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष आशा अग्रवाल के नेतृत्व में महिला विंग ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण पेश किया। देश के यशस्वी ?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय आह्वान से प्रेरणा लेते हुए श्रीराम मंदिर परिसर, खरसिया में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और संस्था की महिला पदाधिकारियों द्वारा आम, बेल, नीम और अन्य उपयोगी फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक निरंतर देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
समाज सेवा में महिलाओं की भागीदारी प्रेरणादायक : कमल गर्ग
इस अवसर पर कमल गर्ग अध्यक्ष नगरपालिका ने कहा कि खरसिया की माटी से अंकुरित हुआ हेल्पिंग हैंड्स क्लब आज पूरे छत्तीसगढ़ में जनसेवा का सबसे बड़ा वटवृक्ष बन चुका है। अब इसमें महिला शक्ति का जुडऩा इस बात का प्रमाण है कि हमारी बहनें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। सतीश भार्गव एसडीओपी खरसिया ने कहा कि पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। यह संस्था इसी निष्ठा के साथ जरूरतमंदों की आवाज़ बनती रहे, यही हमारी शुभकामनाएँ हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और क्लब के प्रदेश संरक्षक बंटी सोनी और मनोज गोयल ने बताया कि यह मुहिम हम आगे निरंतर जारी रखेंगे एवं हजारों वृक्ष लगा कर उसकी देखभाल करेंगे। साथ ही आगामी दिनों में एक वृहद आयोजन सडक़ जागरूकता पर रखा जाएगा जिससे हाईवे में हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
इस भव्य आयोजन में नगरपालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी, खरसिया सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, गिरधारी गवेल, श्रीकिशन सुल्तानिया, ब्रह्माकुमारी बहनें, हेल्पिंग हैंड्स के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल तथा प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने महिला विंग को बधाई देते हुए जनसेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी। महिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि सांसे हो रही कम आओ वृक्ष लगाए हम वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण और देखभाल का लिया संकल्प। इसके साथ ही चिनू शर्मा, प्रेम ठाकुर, हर्ष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल, उपाध्यक्ष रजनी संजय अग्रवाल, सचिव रजनी संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सरिता अग्रवाल, ममता बोंदिया, मंजू बंसल सीमा अग्रवाल, एवं सभी सदस्यों ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग का धमाकेदार आगाज़ श्रीराम मंदिर परिसर में रोपे गए फलदार पौधे
नपा अध्यक्ष कमल गर्ग, एसडीओपी सतीश भार्गव की उपस्थिति में आयोजन अतिथियों ने सराही महिला शक्ति की पहल



