NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अफसर-कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर गिरी गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > अफसर-कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर गिरी गाज
सारंगढ़

अफसर-कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर गिरी गाज

सीइओ नेे थमाया शो-कॉज नोटिस, खाली पड़े कार्यालय की तस्वीर से खुली पोल, शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने लिया संज्ञान

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। जनपद पंचायत बरमकेला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति देवराज दीपक ने कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर खाली पड़े कार्यालय की तस्वीर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को भेजकर शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने से कार्यालयीन व्यवस्था में हडक़ंप मच गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि जनपद पंचायत जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय में ही अधिकारी-कर्मचारी समय पर उपलब्ध नहीं रहेंगे तो ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर आखिर किसके पास जाएंगे?शिकायत पर तत्काल संज्ञान देवराज दीपक द्वारा भेजी गई तस्वीर और शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने बचाव में क्या जवाब प्रस्तुत करते हैं।

डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने कहा

सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस दिया गया है। उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद यदि स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाया गया तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवराज दीपक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने कहा जनपद पंचायत कार्यालय जनता की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण केंद्र है। अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। शिकायत का संज्ञान लेकर नोटिस जारी करना स्वागत योग्य कदम है। अब जरूरत है कि जवाब के आधार पर जिम्मेदारी तय कर ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कार्यालय आने वाले ग्रामीणों को अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भटकना न पड़े।

अब कार्रवाई पर टिकी नजर

शो-कॉज नोटिस जारी होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की पहली कड़ी पूरी हो गई है, लेकिन असली सवाल अब जवाब के बाद होने वाली कार्रवाई का है। यदि अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं मिलता है, तो क्या संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई होगी? यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल प्रशासन के इस कदम से यह संदेश जरूर गया है कि सरकारी कार्यालयों में मनमानी और गैरहाजिरी को लेकर प्रशासन अब गंभीर है।

You Might Also Like

जो आपकी सेवा करें उसे ही चुनें – जिलाध्यक्ष ज्योति

अशोका पब्लिक स्कूल में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जल संरक्षण हेतु जिले में बनाया गया 10 हजार सोख्ता गड्ढा, कलेक्टर ने लोगों को जल बचाने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील

नारी के सम्मान रक्षार्थ विजेंद्र की पहल

रजिस्ट्री ऑफि स को मिलेगी दलालों से मुक्ति!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चंद्रहासिनी मंदिर का बदलेगा स्वरूप-पर्यटन मंत्री राजेश
Next Article ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्ति महाअभियान : नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?