NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम ने की बड़े बकायादारों संपत्तियां सील, कई लोगों ने मौके पर ही चुकाया बकाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > निगम ने की बड़े बकायादारों संपत्तियां सील, कई लोगों ने मौके पर ही चुकाया बकाया
रायपुर

निगम ने की बड़े बकायादारों संपत्तियां सील, कई लोगों ने मौके पर ही चुकाया बकाया

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने सभी जोनों में राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया है। बकाया राशि समय पर अदा नहीं करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ लगातार सीलबंदी की कार्रवाई हो रही है। इस अभियान के दौरान कई बड़े बकायादारों ने संपत्ति सील होते ही तत्काल बकाया चुकाया। उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा और सभी जोन कमिश्नर सहायक राजस्व अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभियान का मकसद निगम को बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना और नियमों का पालन कराना है। जोन 6 राजस्व विभाग ने वार्ड 65 क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया। वार्ड 62 में दो बकायादारों ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान ही क्रमश: 55,404 रुपये और 39,410 रुपये का पूरा बकाया मौके पर चुका दिया। जोन 7 में पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में संगीता शाह, विशाल शाह और विशेष शाह पर वर्ष 2024-25 से 1,24,245 रुपये का बकाया होने पर संपत्ति सील कर दी गई। उसी वार्ड में सुनील शाह पर 55,292 रुपये के बकाये के कारण उनकी संपत्ति भी सील की गई। स्वामी आत्मानंद वार्ड नंबर 38 चौबे कॉलोनी में भिलाई स्टील एंड रिसर्च सेंटर पर वर्ष 2020-21 से 11,82,544 रुपये का बड़ा बकाया होने पर संपत्ति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया। वार्ड 22 में पाल गुड्स ट्रांसपोर्ट आमानाका के बकायादार ने सीलिंग कार्रवाई होते ही 1,23,011 रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। जोन 10 राजस्व विभाग ने विद्यचरण शुक्ल वार्ड 50 में सरिता वाजपेयी पर 3,20,316 रुपये और अनिता कुकरेजा पर 44,196 रुपये के बकाये के कारण उनकी संपत्तियां सील कर दी। जोन 8 में वार्ड 2 क्षेत्र में बजरंग लाल अग्रवाल और अनिता अग्रवाल ने सीलबंदी के दौरान 1,31,822 रुपये चुकाए। तापसी डे और गोपाल प्रसाद डे ने 52,934 रुपये के बकाये में से 30,198 रुपये का आंशिक भुगतान किया। वार्ड 20 में शुभम के मार्ट परिसर का पुनर्मूल्यांकन कर यूजर चार्ज 2,04,000 रुपये बढ़ाया गया। वार्ड 70 में अरिहंत उद्योग (प्रोपराइटर प्रशांत अग्रवाल, बी.एल. अग्रवाल) का यूजर चार्ज 4,03,872 रुपये बढ़ाया गया। वार्ड 69 में कृष्णकांत रामावतार तिवारी ने सीलबंदी के दौरान आरटीजीएस से 3,55,316 रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। जोन 9 में एक बकायादार का बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने पर उन्होंने मौके पर ही 3,38,608 रुपये का पूरा बकाया अदा कर दिया। 618,000 रुपये के बड़े बकायादार अमरपाल सिंह की संपत्ति सील की गई। जोन 4 स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड 44 रामदेव मार्केट में प्रमोद कुमार राव ने सीलिंग के दौरान 1,88,180 रुपये चुकाए। उसी वार्ड में पद्मादेवी एवं अन्य पर वर्ष 2021 से 5,28,176 रुपये के बकाये पर संपत्ति सील की गई। वार्ड 44 में ही एक अन्य बकायादार पर वर्ष 2019-20 से 5,04,762 रुपये के बकाये तथा शांति लाल बरलोटा पर वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक 69,158 रुपये के बकाये के कारण संपत्तियां सील की गईं। जोन 5 में एक बड़े बकायादार ने संपत्ति सील होते ही 6,14,909 रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। जोन 6 की टीम ने भी कई संपत्तियों को बकाया न चुकाने पर सीलबंद किया। निगम राजस्व विभाग का यह अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि बकायादारों को समय पर भुगतान करने की सलाह दी जा रही है अन्यथा संपत्ति सीलबंदी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से निगम को राजस्व वसूली में सफलता मिल रही है।

You Might Also Like

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निघी की 21वीं किश्त

छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही

चैतन्य बघेल की 61 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा संचालित करते 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से हुए गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संकटमोचक हनुमान जी की शरण में रायगढ़ वासी
Next Article छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की नई तारीखों का ऐलान

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?