रायगढ़। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलादुला खर्राघाट निवासी राम नारायण सिदार पिता स्व. शिवचरण सिदार (35 वर्ष), शहर के यश प्रिंटर्स में कंप्यूटर आपरेटिंग का काम करता था। विगत चार-पांच दिनों से उसकी पत्नी मायके गई थी, इससे रामनारायण घर में अकेला था, वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान रहता था। ऐसे में रविवार को सुबह उसने अपने दोस्तों से फोन पर बात किया, फिर न जाने क्या हुआ कि उसने अपने कमरे में फांसी लगा लिया, सुबह करीब 10 बजे के आसपास जब उसके भाई व उसके परिवार वाले जब कमरे में गए तो उसे फांसी पर लटकता देख इसकी सूचना मोहल्लेवासियों व पुलिस को दिया, जिससे चक्रधरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि किन कारणों से उसने फांसी लगाया है, फिलहाल कारण सामने नहीं आया है, ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान



