NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंसास रायफल छोडक़र भागा आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > इंसास रायफल छोडक़र भागा आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
जशपुरनगर

इंसास रायफल छोडक़र भागा आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

हथियारों के दम पर वसूली, पूर्व नक्सली सदस्य होने का दावा

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 12:02 am
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस ने लगभग दो माह पहले इंसास रायफल सहित कई हथियार छोडक़र फरार हुए एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पलटू दास (36 वर्ष) ने दावा किया है कि पूर्व में नक्सल संगठन का सक्रिय सदस्य रह चुका है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना 11 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के बूमतेल-सरनाटोली जंगल में हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो सशस्त्र युवक राहगीरों को हथियारों के बल पर डराकर उनसे जबरन पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी इंसास रायफल, देसी हथियार और अन्य सामान मौके पर छोडक़र जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

 

जंगल से इंसास रायफल समेत हथियार बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक इंसास रायफल मैगजीन सहित, एक होममेड रायफल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, चार लोहे के बोल्ट, एक हथौड़ी, एक तलवार, एक कैंची, आरोपियों के बैग और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। इस मामले में सिटी कोतवाली जशपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान हृदय साहू उर्फ गांगु (निवासी ग्राम लूंगा, थाना रायडीह, जिला गुमला, झारखंड) और पलटू दास (निवासी ग्राम सकरा, थाना कुरूमगढ़, जिला गुमला, झारखंड) के रूप में की। पुलिस ने पहले हृदय साहू को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। पलटू दास लगातार फरार चल रहा था, जिसे अब मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पलटू दास से हथियारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

 

जांच में पता चला मुंबई में छिपा है पलटू दास

फरार आरोपी की तलाश में जुटी जशपुर पुलिस को तकनीकी जांच, साइबर इनपुट और मुखबिरों से जानकारी मिली कि पलटू दास मुंबई में छिपा हुआ है। इसके बाद एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम मुंबई भेजी गई। टीम ने आरोपी को पकडक़र जशपुर लाया, जहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मुलाकात सह-आरोपी हृदय साहू से उसके जीजा के गांव लूंगा में हुई थी। दोनों ने हथियारों के दम पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करने की योजना बनाई थी। पलटू दास अपने साथ इंसास रायफल और देसी कट्टा लेकर आया था, जबकि उसने एक होममेड रायफल हृदय साहू को दी थी।

 

हथियारों के दम पर लोगों को डराया

दोनों आरोपी जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने एक युवक-युवती को खुद को पार्टी का सदस्य बताकर धमकाया और उनके परिजनों से 30 हजार रुपए मंगवाए। रकम मिलने के बाद दोनों ने पैसे आपस में बांट लिए। आरोपी ने यह भी बताया कि जंगल में मशरूम (पुटू) बीनने गई दो युवतियों को हथियार दिखाकर डराया गया और उनका खाना खा लिया गया। इसके बाद लावा नदी क्षेत्र में खेत में काम कर रहे लोगों से भी भोजन लिया गया। इसी दौरान पुलिस का सर्च अभियान शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपी हथियार और सामान छोडक़र जंगल के रास्ते भाग गए। पुलिस से बचने के लिए पलटू दास मुंबई जाकर छिप गया था।

 

आरोपी ने कबूला नक्सली संपर्क का दावा

पूछताछ में पलटू दास ने पहले नक्सली कमांडर के संपर्क में रहने की बात भी स्वीकार की है। उसने बताया कि वर्ष 2012 में जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार उसके हाथ लगे थे। पुलिस इस जानकारी की जांच कर रही है। आरोपी के पास से एक रियलमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बूमतेल-सरनाटोली जंगल में हथियारों के बल पर वसूली करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लगातार कार्रवाई की। पहले सह-आरोपी हृदय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, फरार पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियार और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

जशपुर में कटहल मेला का हुआ आयोजन

सीएचसी कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

विधवा महिला से अनाचार करने वाला आरोपी पहुंचा जेल

विश्व शांति की अलख लेकर पहुँची विश्व पदयात्री टीम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा विभाग ने किए 700 शिक्षकों के ट्रांसफर
Next Article ओ.पी. जिन्दल की 96वीं जयंती पर, ओपीजेएस सभागार पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?