NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लॉयड माइंस बनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवार का सहारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > लॉयड माइंस बनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवार का सहारा
छत्तीसगढ़

लॉयड माइंस बनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवार का सहारा

सिर्फ कारोबार नहीं,सामाजिक सरोकार भी, मुश्किल घड़ी में तपन बाला के परिवार के साथ खड़ी हुई लॉयड माइंस

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। परलकोट क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरजागढ़ लॉयड माइंस कंपनी सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल भी पेश कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने आई गंभीर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी मिलते ही कंपनी प्रबंधन ने तत्काल पहल करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया।पी.व्ही.-31 (हरिहरपुर) निवासी तपन बाला की कुछ दिन पहले अचानक सिर की नस फट गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा। परिवार की पहले से ही आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया। स्थिति ऐसी बनी कि परिवार को इलाज के लिए घर का सामान तक बेचना पड़ा और लोगों से मदद मांगकर उपचार जारी रखना पड़ा। इसी बीच मामले की जानकारी सुरजागढ़ लॉयड माइंस कंपनी प्रबंधन तक पहुंची। परिवार की परिस्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने बिना देर किए सहायता का निर्णय लिया। कंपनी की ओर से शिवसेना जिला अध्यक्ष भोला पाल, बलराम व्यापारी, भाजपा नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार तथा भाजपा युवा नेता एवं नगर पार्षद पोलटू (पंकज) कुंडू तपन बाला के निवास पी.व्ही.-31 हरिहरपुर पहुंचे।प्रतिनिधियों ने परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी ली और कंपनी की ओर से सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही कंपनी प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि तपन बाला का उपचार जारी रखने में आवश्यकता के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। लॉयड माइंस कंपनी प्रबंधन ने कहा कि परलकोट क्षेत्र में विकास और रोजगार के साथ जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना भी कंपनी की जिम्मेदारी है। क्षेत्र में यदि कोई परिवार गंभीर आर्थिक अथवा मानवीय संकट से गुजर रहा है, तो कंपनी अपनी क्षमता के अनुसार उसकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।कंपनी की इस पहल से यह संदेश सामने आया है कि उद्योग केवल रोजगार और आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि मुश्किल समय में समाज के साथ खड़े होकर मानवता का दायित्व निभाने का माध्यम भी बन सकता है।

You Might Also Like

डीआरजी के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद

हीरक जयंती समारोह बीएसएफ और ग्रामीणों के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला

घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पखांजूर में सर्वे के लिए तैयार हुए प्रगणक

मुठभेड़ में शहीद जवान का गृहग्राम पहुंचा पार्थिव शरीर

बीच सडक़ पर युवक ने तलवार से काटे केक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन
Next Article रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से यात्री को मिला समय पर उपचार

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?