रायगढ़। फ्रेंडशिप के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के साथ समाज सेवा के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने अध्यक्ष लॉयन डॉ सविता साव के विशेष मार्गदर्शन में विगत दिवस याराना फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मनोरंजन, फंडरेजिंग और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर समन्वय देखने को मिला। क्लब सदस्यों और अतिथियों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफल रहा।
मनोरंजन के साथ दिया सेवा का संदेश
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसका यूनिक कॉन्सेप्ट था। यहां सिर्फ फ्रेंडशिप डे नहीं मनाया गया, बल्कि इसे सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया। वहीं क्लब की सचिव डॉ नेहा अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एकता, अपनत्व और टीमवर्क को बढ़ावा देना है। साथ ही इससे मिलने वाले फंड का उपयोग क्लब द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में किया जाएगा।वहीं सदस्यों और अतिथियों की सहभागिता ने पूरे माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। सहयोगियों का मिला भरपूर समर्थन–कार्यक्रम को विभिन्न संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे यह आयोजन भव्य बन सका। जिसके अंतर्गत प्रायोजक किसना ज्वैलरी, टर्सेल, निर्वाणा, गिफ्ट स्पॉन्सर तुलसी होटल, त्वचा बॉय रामा एस्थेटिक्स क्लीनिक, मीडिया पार्टनर आफ्टर ऑल प्रोडक्शन, व स्थल सहयोग गैलेक्सी द मॉल था। वहीं विशेष सहयोग मनोज बंसल, अनुप बंसल व श्रवण अग्रवाल का रहा। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
लॉयंस क्लब प्राइड ने मनाया फ्रेंडशिप डे
मनोरंजन के साथ जुटाए समाज सेवा के लिए फंड



