जशपुरनगर। जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जशपुर जिले में बी.एड. एवं एल.एल.बी. कॉलेज की स्थापना की मांग की गई। इस काफी संख्या में युंकाइउपस्थित रहे। युवा कांग्रेस द्वारा ज्ञापन ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जशपुर जिले में वर्तमान में बी.एड. और एल.एल.बी. का एक भी कॉलेज संचालित नहीं है। इसके कारण जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 150 से 200 किलोमीटर दूर अन्य जिलों में जाना पड़ता है। इससे छात्रों को आर्थिक, सामाजिक एवं आवागमन संबंधी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जिससे काजी दिक्कते हो रही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाठक ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती के लिए बी.एड. की डिग्री आवश्यक होती है, लेकिन जिले में कॉलेज नहीं होने से अनेक छात्र-छात्राएं इस शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी प्रकार एल.एल.बी. की पढ़ाई के लिए भी बाहर जाना उनकी मजबूरी बन गई है। प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए जशपुर जिले में शीघ्र बी.एड. एवं एल.एल.बी. कॉलेज की स्थापना कराई जाए, ताकि स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने जिले में ही उपलब्ध हो सके। इस दौरान कार्यक्रम में संजय पाठक , सहस्त्रांशु पाठक, अनुज गुप्ता आफताब ख़ान शोएब ख़ान गोलू सहित कई युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।



