खरसिया। नगर की धन्य धरा पर श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 05 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित है। व्यासपीठ पर विराजमान श्रीधाम वृन्दावन निवासी प्रभाकर कृष्ण जी महाराज अपनी मधुरवाणी से भक्तों को भागवत कथा का रसपान से अमृत रूपी कथा में डूबकी करा रहे है।
नगर की विख्यात धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा 05 अगस्त से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन श्री श्याम बिहारी मंदिर में किया गया जिसके तहत श्रीमद् भागवत कथा में द्वितीय दिवस 06 अगस्त को श्री श्याम बिहारी मंदिर में आज के मुख्य जजमान श्रीमति संपती देवी – श्री राजेन्द्र अग्रवाल (के.बी.) द्वारा विधि विधान से पूजन के पश्चात भागवत कथा के द्वितीय दिवस 05 अगस्त को भागवत कथा की आरती करने के पश्चात प्रारंभ की गयी। भागवत वक्ता प्रभाकर कृष्ण जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानवता से मानवता की ओर अग्रसर करती है एवं मानव मात्र के कल्याण के लिए विश्व जगत में इससे श्रेष्ठ कोई ग्रंथ नहीं है जाति मजहब एवं अनेक धर्मों से उठकर केवल मानव धर्म में मानवता श्रेष्ठ बताई गई है भारतीय संस्कृति संस्कार की चर्चा भागवत में कही गई है भागवत के प्रसंग में श्री महाराज जी ने नवधा भक्ति की सुंदर चर्चा एवं व्याख्या की है महाराज जी ने कहा श्रवणम कीर्तनम विष्णुं स्मरणम् पाद् सेवन अर्चनं वंदनम् दास्य साख्य आत्म निवेदयेत् जिस प्रकार से धु्रव महाराज ने नारद जी के वचनों पर विश्वास करके भगवान को मात्र 6 महीने में ही प्राप्त कर लिया उसी प्रकार अगर मानव मात्र भगवान के ऊपर सच्ची निष्ठा रख कर के भगवान के बताए हुए मार्ग पर चलेगा तो उसको भगवान की प्राप्ति निश्चित हो जाएगी व्यास जी ने कहा जिस प्रकार से शंकर जी से देश रखने के कारण बच का यज्ञ बोर्ड नहीं हुआ इसी प्रकार से सभी देवी देवता अनेक दिखते हुए भी एक हैं आगे व्यास जी ने सुंदर पृथु चरित्र का वर्णन किया और सुंदर भजनों के माध्यम से सभी भक्तों का मन मोह लिया। श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल संरक्षक कैलाश अग्रवाल प्रेस, बजरंग अग्रवाल (मालुराम) कैलाश सपना, मनोज कबुलपुरिया, पूनम अग्रवाल, हरिष षर्मा, शंकर अग्रवाल, तरूण शर्मा (बिट्टू), रमेष अग्रवाल, राजेश बंसल, विनोद ए.आर., मनोज अग्रवाल (अम्बिका), सुनिल सुल्तानिया, ऋषभ अग्रवाल (एल.आर.), निशांत अग्रवाल, कन्हैया षर्मा, संजय एसआर.एम., मनोज गर्ग, निकुंज अग्रवाल, संदीप बरेलिया, आदि सदस्य श्याम गुणगान महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए जोर शोर से लगे हुए है।
रूद्राभिषेक का हुआ आरंभ
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान द्वितीय दिवस 6 भक्तो द्वारा जोड़ा के साथ बैठकर पार्थिव शिवलिंग स्थापीत कर प्रत्येक जोड़े परिवार सहित भगवान भोलेनाथ शंकर जी का दूध, शहद, गन्नारस, अनार रस, एवं गंगाजल आदि से रूद्राभिषेक विधि विधान से पूजन करने के पश्चात प्रात: 09 बजे से प्रारंभ किया गया। रूद्राभिषेक के जजमान कैलाश प्रेस, विनोद ए.आर., रमेश वकील, राजेन्द्र के.बी., हरि फगुरम, कमल मित्तल अपनी सहपत्नि के साथ विधि विधान से पूजन कर रूद्राभिषेक का आनंद लिया।



