NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी आरपीएफ बिलासपुर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी आरपीएफ बिलासपुर
बिलासपुर

यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी आरपीएफ बिलासपुर

‘सेवा ही संकल्प’ के मूलमंत्र के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए 24म7 तत्पर रेलवे सुरक्षा बल

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। रेल यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वासपूर्ण बनाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बिलासपुर मंडल निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा, महिला एवं बच्चों की सहायता, रेल संपत्ति की सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम के लिए आरपीएफ के जवान चौबीसों घंटे स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में सतर्कता के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। आरपीएफ बिलासपुर द्वारा स्टेशन प्लेटफॉर्म एवं रेलवे परिसर में नियमित गश्त, ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पडऩे पर यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही यात्रियों के खोए अथवा छूटे सामान को सुरक्षित खोजकर उसके वास्तविक स्वामी तक पहुँचाने की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है। बिलासपुर मंडल में वर्ष 2026 में जुलाई माह तक यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न अभियानों के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं- ऑपरेशन जीवन रक्षा- चलती ट्रेन में चढऩे अथवा उतरने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले 12 यात्रियों का समय रहते जीवन बचाया गया। ऑपरेशन डिग्निटी- यात्रा के दौरान अचानक अस्वस्थ हुए 07 यात्रियों को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। ऑपरेशन अमानत- 334 यात्रियों के छूटे हुए 54 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते- स्टेशन परिसर से 114 नाबालिगों (63 बालक एवं 51 बालिकाएँ) को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण संस्थाओं/चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा- ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त रेल मदद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर आरपीएफ द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित, सहज एवं सुखद बन सके। रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर अपने ‘सेवा ही संकल्प’ के मूलमंत्र को सार्थक करते हुए यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रहा है।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय समपार सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान

रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं. 1 में 120वीं वार्षिक उत्सव में ‘कृष्णा’ थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

जांजगीर-चांपा जिले का परिणाम रहा निराशाजनक

प्रधान कार्यालय, द.पू.म. बिलासपुर में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

कोयला मंत्री ने 2 एसईसीएल कर्मियों को किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी ने देशव्यापी अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ
Next Article बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?