NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाकारूमा में सीजीपीएफ पासबुक शिविर संपन्न, 50 से अधिक शिक्षक लाभान्वित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > बाकारूमा में सीजीपीएफ पासबुक शिविर संपन्न, 50 से अधिक शिक्षक लाभान्वित
धरमजयगढ़

बाकारूमा में सीजीपीएफ पासबुक शिविर संपन्न, 50 से अधिक शिक्षक लाभान्वित

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. आर. सिदार के निर्देशानुसार बाकारुमा स्थित विद्यालय में सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन शाखा प्रभारी श्री सी. एल. शुक्ला, श्री नरेश यादव तथा सहायक नोडल श्री संजय कुमार विश्वास के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में बाकारुमा एवं ससकोबा संकुल के 50 से अधिक शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी सीजीपीएफ पासबुक का संधारण कराया तथा इससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. आर. सिदार ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए समयपालन, अनुशासित कार्य संस्कृति तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए गणितीय कौशल में संक्रियाएँ, पहाड़े तथा बारहखड़ी का नियमित अभ्यास कराया जाए। वहीं भाषाई दक्षता विकसित करने के लिए लेखन कौशल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि सीजीपीएफ पासबुक संधारण सहित शिक्षकों की अन्य प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर के दौरान शिक्षकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल संचालन में आशीष विश्वास (सीएसी बोरो), रामचरण साहू, इंद्रजीत शर्मा, अजब सिंह राठिया (सीएसी सकरलिया), विनोद ध्रुवा (सीएसी बाकारुमा), विनोद टोप्पो (सीएसी ससकोबा), हिलारियुस मिंज (सीएसी सिसरिंगा) तथा प्रधान पाठक गणेशराम यादव का सहयोग रहा।

You Might Also Like

छाल रेंज में विश्व हाथी दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली

सेजेस में बच्चों के लिए 10 सीट रिक्त, आवेदन आमंत्रित

हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर नर हाथी की मौत

लाखों का चेक डेम डैमेज होने की कहानी से एक्सपर्ट भी स्तब्ध

छाल क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा रेत खनन और जुआ का कारोबार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनिता नायक सर्व सहमति से प्रांताध्यक्ष चुनीं गईं
Next Article क्लब क्लस्टर शानिवारिय बैठक का आयोजन

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?