रायगढ़। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेटवर्क18 मीडिया ने विगत 29 जुलाई को रायपुर के बेबीलोन में भव्य आरोग्य सम्मान कार्यक्रमका आयोजन किया।वहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सा विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। भव्य गरिमामय आयोजन के अंतर्गत चिकित्सा जगत में समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए शहर के सुप्रसिद्ध संजीवनी नर्सिंग होम के डायरेक्टर एवं समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल को आरोग्यम सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसे उनके सुपुत्र तरुण अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम को बधाई देते हुए आभार प्रकट कर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि पिताजी स्व. सेठ मातुराम अग्रवाल के पथ चिह्न पर चलते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में यथासंभव समर्पित हैं। वहीं जब कोई मरीज ठीक होकर मुस्कान लेते हैं तो हृदय से अपार आत्मिक खुशी मिलती है। ये सच है कि मरीजों की मुस्कान ही हमारी दुआ है। टीम के सहयोग से ही यह सम्मान मिला है। सेवा का यह कार्य सभी की दुआओं से अनवरत चलता रहेगा।



