NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: “संरक्षा के सजग प्रहरियों को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित”
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > “संरक्षा के सजग प्रहरियों को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित”
बिलासपुर

“संरक्षा के सजग प्रहरियों को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित”

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:22 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
6 Min Read

बिलासपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है। इसी कड़ी में आज दिनांक 28 जुलाई, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 05 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अनूप सतपथी के द्वारा सम्मानित किया गया।
बिलासपुर रेल मण्डल के यातायात सहायक-।/ हरद, दीपक कुमार सिंह ने दिनांक 04 जून, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या एन/बीओएक्स-99 में वेगन क्र.- एसडब्लूआर-12150842591 (ब्रेकवेन से चौथा वैगन) मे से जोरदार आवाज आ रही है जिसकी जानकारी उन्होने अपने इंजार्च को दी। तत्पश्चात, जाँच करने पर उक्त वैगन के चक्के मे ‘फ्लैट टायर’ पाया गया। जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। इस प्रकार श्री दीपक कुमार सिंह की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
बिलासपुर रेल मण्डल के यातायात सहायक-।/ बधवाबारा, कल्याण प्रसाद ने दिनांक 22 जून, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान बधवाबारा ने सिग्नल आदान- प्रदान करते अपलाइन से एक माल गाड़ी जा रही है जिसके एक वेगन मे फ्लैट टायर है। तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। तत्पश्च्यात, आवश्यक कार्यवाही कर ट्रैक को ठीक किया गया। इस प्रकार श्री कल्याण प्रसाद की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
बिलासपुर रेल मंडल के लोको पायलट(गूड्स)/ शहडोल, श्री अजय कुमार सिंह ने अपने ड्यूटी के दौरान देखा कि गाड़ी संख्या हृक्चह्रङ्ग-844 में ड्यूटि के दौरान किमी संख्या 952/08 (अत्यधिक कर्व वाला स्थान, जहाँ दूर तक दृश्यता नहीं थी) पर अचानक गायों का झुंड डाउन लाइन पर देखा, जिससे केटल रन ओवर की घटना हुई। केटल रन ओवर के परिणामस्वरूप लोको से 4ह्लद्ध वैगन एवं 5ह्लद्ध वैगन के बीच बीपी पाइप अनकपल हो गया। यह स्थान किमी संख्या 951/36-38, जोहिला ब्रिज के मध्य था, जहाँ पहुँचने का कोई सीधा रास्ता उपलब्ध नहीं था। ऐसी जोखिमपूर्ण परिस्थिति में श्री अजय कुमार सिंह ने अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए वैगनों के नीचे लेटकर एवं खिसकते हुए ब्रिज के बीच तक पहुँचकर बीपी पाइप को पुन: कपल किया जिससे कि संभावित सेक्शन फेल्योर को टालते हुए मात्र 35 मिनट में सेक्शन को क्लियर कर दिया गया। इनके द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही ने एक संभावित गंभीर घटना को टाल दिया। तत्पश्च्यात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। इस प्रकार, इनकी सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।
बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर (गुडस)/ बिलासपुर, संतोष कुमार यादव ने ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या हृ/क्चस्क्कष्ट में कार्यरत थे और गाड़ी हृढ्ढ्र-॥ह्ररूश्व सिगनल पर खड़ी थी उसी दौरान मध्य लाइन से गुजऱ रही गाड़ी संख्या- 12860 (अप गीतांजली )से सिग्नल आदान- प्रदान करते समय (02:50 बजे) देखा कि उसके इंजन से ग्यारहवें वैगन के चक्के से आग और धुआँ उठ रहा है तो उन्होने तुरंत इसकी जानकारी नैला ऑन ड्यूटि स्टेशन मास्टर को दी जिसके उपरांत जांच करने पर हॉट एक्सल पाया गया। तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। अपने ड्यूटि के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है।
बिलासपुर मंडल के यातायात सहायक-ढ्ढढ्ढ टेंगनमाड़ा, श्री शुभम गुप्ता ने ड्यूटी के दौरान ने सिग्नल आदान- प्रदान करते समय देखा कि टेंगनमाड़ा स्टेशन से थ्रु पास हो रही मालगाड़ी मे ब्रेकवेन से 14वें वैगन मे हॉट एक्सल है तो तुरंत ट्रेन मेनेजर को लाल सिग्नल दिखाया तथा उन्होने इसकी जानकारी स्रू/टेंगनमाड़ा को दी। तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। अपने ड्यूटि के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है।
नागपुर मंडल के तकनीशियन-। (यांत्रिक)/ गोंदिया, सुरेश लक्ष्मण चौधरी ने ड्यूटी के दौरान दिनांक 07 जून, 2026 को अप-रौलिंग पॉइंट से गुजरते समय ब्रेक वैन से 43वें वैगन में हॉट एक्सल देख कर सर्वसंबंधित को सूचित किया। तत्पश्चात, आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया। अपने ड्यूटि के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है। नागपुर मंडल के तकनीशियन-।। (यांत्रिक)/ गोंदिया, गजेंद्र यादव ने ड्यूटी के दौरान दिनांक 01 जून, 2026 को एक मालगाड़ी के रेक परीक्षण के समय (लोको से 22वां वैगन) का ‘सेंटर पिवट टॉप प्लेट को टूटा’ हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया। अपने ड्यूटि के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्मानित किया जा चुका है। इन संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर अधिकारी सहित रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

रेलवे के ‘मानसून नवअंकुर शिविर’ में निखरी बच्चों की प्रतिभा

रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने बिलासपुर-गेवरारोड सेक्शन का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

कंडम कोच में लगी आग को बुझाने का दिया गया प्रशिक्षण

स्मार्ट डिजिटल लॉकर सुविधा का विधिवत शुभारंभ

हाईकोर्ट बोला-सरकार तय कर सकती है दिव्यांगों का आरक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम ने लोकसभा में लोक परीक्षा ‘अनुचित साधन निवारण’ संशोधन विधेयक, २०२६ के पारित होने का किया स्वागत
Next Article जश लर्न प्रोग्राम में अनीता एक्का, सहायक शिक्षिका बनी गोल्ड कैटेगरी विजेता

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?