NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग तथा 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की दी गई हिदायत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग तथा 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की दी गई हिदायत
सारंगढ़

हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग तथा 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने की दी गई हिदायत

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन व मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गोदाम में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग यातायात संकेतों का पालन करने तथा सडक़ पार करते समय दाएं-बाएं देखकर हमेशा ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने के संबंध में विस्तार से समझाया।
इसके अलावा, वाहन चलाते या पैदल चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने व ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की गई। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के छात्र- छात्राओं को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार का मोटर वाहन न चलाएं। इसके साथ ही, बच्चों से आग्रह किया गया कि वे अपने माता-पिता, परिजनों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के अनमोल जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों का निष्ठा पूर्वक पालन करने तथा एक सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज में सडक़ सुरक्षा का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा, प्र आ मुकेश साहू,आर अक्षय रात्रे व अध्यापक गण और अन्य विद्यालयीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

स्कूल खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला जनदर्शन में गूंजा

कलेक्टर के पहल से 292 गांवों के हर घर पहुंचा पानी

नाआनिगम जिला कार्यालय में सघन वृक्षारोपण

पहले मतदान फिर जलपान छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने ली शपथ

पावरलिफ्टिंग में सारंगढ़ हुआ गौरवान्वित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
Next Article उफनते नाले में समाई कार 18 घंटे बाद भी पति-पत्नी लापता

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?