NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या
रायगढ़

पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

पुराने विवाद की चर्चा पर बढ़ा था विवाद, एक हिरासत में

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 12:13 am
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम धरमपुर में रविवार को एक पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुई कहा-सुनी में पड़ोसी ने एक बुजुर्ग पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत साजापाली के आश्रित ग्राम धरमपुर निवासी बंधनराम पण्डो पिता स्व. मंगलराम पंडो रविवार को दोपहर में अपने घर में बैठा था, तभी गांव का ही मदरदम मांझी (40 वर्ष) पुरानी बातों को लेकर विवाद करते हुए उसके घर घुस गया। इस दौरान उसकी बातों को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते हिंसक झड़प रूप ले लिया। इससे आरोपी ने घर में रखे धारदार टांगी उठाकर बंधनराम पंडो के सिर पर ताबड़तोड हमला कर दिया। जिसे देख उसके परिजनों ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिसे देख आरोपी वहां से भाग निकला। ऐसे में ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को बुलाकर गंभीर रूप से घायल बंधनराम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरमजयगढ़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस एवं रैरूमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कजे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौँप दिया है। बहरहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है।

एक संदिग्ध हिरासत में

इस संबंध में रैरूमा चौकी प्रभारी इंगेश्व यादव ने बताया कि मामूली विवाद में टांगी से हमला कर बुर्जुग की हत्या की गई है। पजिनों की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

You Might Also Like

बच्चों ने गौर से देखा कैसे बनते हैं मिट्टी के बर्तन फिर बनाए खूबसूरत रंगोली

होटल अंश में शादी समारोह से उठाईगिरी करने वाला वेटर गिरफ्तार

निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

चिराईपानी के पास हथियार लहरा रहे चार युवक गिरफ्तार

ग्राम झांका दरहा में यदुवंशियों ने मनाया गोवर्धन पूजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव की बात-सीएम साय
Next Article हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?