रायगढ़। बीती रात एनएच-49 पर भारी वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीन मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृत मवेशियों को सडक़ से हटाया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में विगत चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिसके चलते मवेशी अब शहर की सडक़ों व एनएच को अपना अरामगाह बना लिए हैं। इससे रात के अंधेरे में जहां बाइक चालक इनसे टकराकर घायल होते हैं, तो वहीं कई बार भारी वाहन की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो जा रही है। ऐसे में बीती रात जूटमिल थाना क्षेत्र के एनएच-49 पर अपेक्श अस्पताल के पास रात करीब 10 बजे के आसपास आधा दर्जन से अधिक मवेशी बीच सडक़ में बैठे में हुए थे, तभी एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और इन मवेशियों को जोरदार ठोक.र मार दिया। इससे तीन मवेशी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो-तीन मवेशी को हल्की चोट आई थी। वहीं इस हादसे को देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जूटमिल पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वाहन चालक फरार हो चुका था। ऐसे में पुलिस इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दिया, जिससे घायल मवेशियों को मौके पर ही उपचार किया गया, साथ ही मृत तीन मृत गायों को शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं राहगीर
इस संबंध में एनएच-49 किनारे स्थित दुकानदारों का कहना है कि जब से बारिश शुरू हुई है तब से शाम होते ही मवेशी झूंड बनाकर सडक़ में बैठ रहे हैं, जिसके चलते कई बार तो वाहनों की कतार भी लग जाती है। साथ ही कई बार दिखाई नहीं देने के कारण मवेशी हादसे के शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही शहर में साढ़ों की संख्या भी काफी बढ़ गया है, जिससे हर समय चौक-चौराहों में आसानी से लड़ते देखे जा रहा है। वहीं कई बार तो लड़ते-लड़ते सडक़ किनारे खड़ी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं तो कई बार इनसे बचने के चक्कर में लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। इसके बाद भी इन मवेशयों को व्यवस्थित करने कोई पहल होता नजर नहीं आ रहा है।



