NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली
रायपुर

छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली

31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:16 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता और तितलियों के संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य की पहली ‘राजकीय तितली’ घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत प्रदेशवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन जनमत आमंत्रित किया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जैव विविधता संरक्षण केवल शासन का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राजकीय तितली का चयन जनभागीदारी से होने पर लोगों में प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ेगी।
राजकीय तितली के चयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक एवं पारिस्थितिक मानकों के आधार पर निम्नलिखित तीन तितली प्रजातियों का चयन किया गया है- इन प्रजातियों का चयन उनके पारिस्थितिक महत्व, राज्य में उपलब्धता, संरक्षण मूल्य, विशिष्टता पहचान की सरलता तथा जनसामान्य में आकर्षण जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर किया गया है। वन विभाग द्वारा नागरिकों की राय प्राप्त करने हेतु त्रशशद्दद्यद्ग स्नशह्म्द्व के माध्यम से ऑनलाइन मतदान प्रारंभ किया गया है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी पसंद की तितली के पक्ष में मतदान कर सकता है। मतदान की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
प्राप्त जनमत एवं विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर राज्य की राजकीय तितली के नाम का अंतिम प्रस्ताव तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, प्रकृति प्रेमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों से अपील की है कि वे इस जनभागीदारी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के इस महत्वपूर्ण प्रतीक के चयन में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके। इच्छुक नागरिक त्रशशद्दद्यद्ग स्नशह्म्द्व के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

You Might Also Like

एनडीपीएस एक्ट में तीन आरोपियों को 10-10 साल कैद

विधानसभा में टीईटी पर सरकार का शिक्षकों को राहत देने से सरकार ने किया साफ इनकार

बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत : सीएम साय

बृहस्पति बोले-मेरे खिलाफ सिंहदेव कराना चाहते हैं एफआईआर

पगारिया फार्म हाउस के चौकीदार पर 5 युवकों ने किया जानलेवा हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मित्तल हॉस्पिटल तीन माह के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित
Next Article शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 वर्ष सश्रम कारावास

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?