NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शास. प्राथमिक शाला सांगीतराई में वृक्षारोपण और पौधा वितरण का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शास. प्राथमिक शाला सांगीतराई में वृक्षारोपण और पौधा वितरण का भव्य आयोजन
रायगढ़

शास. प्राथमिक शाला सांगीतराई में वृक्षारोपण और पौधा वितरण का भव्य आयोजन

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन और लॉयंस क्लब मिड टाउन की संयुक्त पहल

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला, सांगीतराई में विगत दिवस वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामदास द्रौपदी फाउंडेशन एवं लॉयंस क्लब मिड टाउन रायगढ़ की पहल से भव्यता के साथ किया गया।

बड़े पेड़ लगाए, बच्चों को दिए पौधे

कार्यक्रम के संयोजक एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के प्रमुख राम यादव ने बताया कि विद्यालय परिसर में 6 से 7 फीट के बड़े छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। इनमें आंवला, करंज, गुलमोहर और नीम के पौधे शामिल हैं।वहीं छोटे बच्चों को पर्यावरण से जोडऩे के लिए तुलसी, आंवला, बेल और लिली के फूल के पौधे भी वितरित किए गए। बच्चों को खुशी से चॉकलेट भी दी गई। इसी तरह लॉयंस क्लब मिड टाउन अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात की। और उन्होंने बच्चों के लिए उपहार में जूता वितरण करने का भी आश्वासन दिया। राम यादव ने बताया कि शाला में कुल 74 बच्चे अध्ययनरत हैं।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में राम प्रसाद बेहरा, प्रधान पाठक, श्रीमती पदमा बंजारे, नान दाऊ सिदार, श्रीमती पद्मिनी पटेल, श्रीमती शीतल पटेल सहित विद्यालय स्टाफ और दोनों संस्थाओं के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।वहीं समस्त अतिथियों ने बच्चों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। वहीं विद्यालय परिवार ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन और लॉयंस क्लब मिड टाउन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

घर घुसकर मारपीट, दो गिरफ्तार

उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा, हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप

गोतमा में सरपंच चुनाव हारने पर हुआ बवाल, समर्थकों ने वोटरों से की गाली गलौच

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा ग्राम समकेरा में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन

केवल प्रभु हरि से आस करें वही मुक्तिदाता हैं : पं महेश तिवारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आंबा से विद्यालय तक की सफल यात्रा, 8 हजार 486 बच्चों का हुआ शाला प्रवेश
Next Article तमनार के युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा, आईटीआई भवन में औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?