NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छात्रों को ढाल, कुर्सी की चाह… राहुल गांधी की सेलेक्टिव नौटंकी का भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने किया पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छात्रों को ढाल, कुर्सी की चाह… राहुल गांधी की सेलेक्टिव नौटंकी का भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने किया पर्दाफाश
रायगढ़

छात्रों को ढाल, कुर्सी की चाह… राहुल गांधी की सेलेक्टिव नौटंकी का भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने किया पर्दाफाश

पेपर लीक पर विपक्षी राज्यों में चुप्पी, दिल्ली में नौटंकी क्यों? : युवा भाजपा नेता सुमीत का सवाल

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:04 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा नेीट पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी के रवैये को 2014 में खोई प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने का दुष्प्रयास बताया है। सुमीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने सेलेक्टिव मामले उठाकर साबित कर दिया कि उन्हें छात्र हित से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें सिर्फ मासूम छात्रों को ढाल बनाकर किसी तरह प्रधान मंत्री की कुर्सी चाहिए। सुमीत शर्मा ने कांग्रेस पर छात्रों को ढाल बनाकर ओछी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस अब दर्द भी सेलेक्टिव होता है। राहुल गांधी, नीट लीक पर आप संसद से सडक़ तक चिल्लाते हैं। पर झारखंड के हजारीबाग से जब नीट लीक का तार जुड़ा, तब आप चुप क्यों थे? कर्नाटक में केपीएससी लीक हुआ, हिमाचल में छ्वह्र्र-ढ्ढञ्ज लीक हुआ, तेलंगाना में ग्रुप-1 लीक हुआ तब आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। ना ही आपने चिंता जाहिर की। ना ही ऐसा को सुझाव दिया जिससे घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोक कर छात्रों के सपनो को टूटने से किसी तरह बचाया जा सके। इन राज्यों में हुई पेपर लीक की घटनाओं के वे सिर्फ इसलिए चुप्पी साधे हुए थे क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। जहां भाजपा की सरकार होती है वहीं का दर्द आपको दिखता है। कांग्रेस की इस राजनीति का उद्देश्य छात्र हित नहीं, बल्कि कुर्सी हित है। विपक्षी दलों की राज्य सरकारों का काला सच छात्रों के सामने रखते हुए युवा भाजपा नेता ने कहा 2020 से 2026 तक झारखंड में जेएमएम कांग्रेस राज में हजारीबाग से नीट लीक, सिपाही भर्ती लीक। कर्नाटक में कांग्रेस राज में पुलिस एसआई भर्ती, केएसईटी, केपीएससी ग्रुप-सी सब लीक। हिमाचल में सुक्खू सरकार में छ्वह्र्र-ढ्ढञ्ज, पुलिस कांस्टेबल लीक। तेलंगाना में रेवंत रेड्डी राज में ग्रुप-1, गुरुकुल, स्ढ्ढ भर्ती लीक, बंगाल में टीएमसी राज में शिक्षक भर्ती घोटाले में 26 हजार नौकरी रद्द। राजस्थान में आपके राज में 18 पेपर लीक। छत्तीसगढ़ में भूपेश कार्यकाल के दौरान सीजीपीएससी में हुए घोटाला पर भी राहुल मौन रहे बल्कि इस मामले में विपक्ष के दौरान ओपी चौधरी ने सत्ता आने के दौरान सीबीआई जांच के लिए आश्वस्त किया और साय सरकार ने सत्ता संभालते ही सीबीआई जांच की ओर दोषियों को जेल भेजा। भाजपा बोलती नहीं बल्कि करके दिखाती है। राहुल गांधी को ये पेपर लीक नजर नहीं आते। कांग्रेस को 2014 के दौरान पीएम की खोई कुर्सी का दर्द आज तक साल रहा है। सुमीत शर्मा ने छात्रों को भरोसा देते हुए कहा भाजपा को उन्हें हितों से पूरा सरोकार है लेकिन छात्र हित की आड़ में नौटंकी करने वाले नौटंकी बाजो से नहीं। मोदी सरकार सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 लाई जिसके तहत 10 साल की कैद, 1 करोड़ का जुर्माना। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच शुरू हुई एनटीए में सुधार हुआ 50 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई।सरकार का सख्त रवैया आने वाले दिनों में पेपर लीक की घटनाओं पर विराम लगाने में सफल होगा।ताकि पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कांग्रेस सिर्फ लाशों पर सियासत करने का अवसर ढूंढती है।विपक्षी दलों को गिद्धों का समूह बताते हुए देशवासियों को आगाह करते हुए सुमीत शर्मा के कहा विपक्षी दलों का ये इण्डिया गठबंधन गिद्धों का समूह है जो राष्ट्रहित को नोच-नोच कर खाना चाहता है। छात्रों के दर्द को वोट में बदलना चाहता है। नीट का मुद्दा हो या अग्निवीर का, इन्हें समाधान नहीं चाहिए बल्कि सिर्फ भ्रम फैलाना इनका राजनीति का हिस्सा है।
छात्र आंदोलन में शामिल हिस्ट्री शीटर के मामले में आक्रोश जाहिर करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा छात्रों को सामने कर हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजल मोदी सरकार मुर्दा बाद के नारे लगाते नजर आया जिस पर 2013 में मोपका के तहत हत्या, लूट, जमीन कब्जाने के केस हैं। इस हिस्ट्रीशीटर की बेगम ‘आप’ से दिल्ली में पार्षद है। राहुल गांधी बताएं क्या यही आपकी ‘छात्र शक्ति’ है? छात्र कभी सरकार के खिलाफ नहीं होते, वो उस सिस्टम के खिलाफ होते हैं जिसकी वजह से उनके सपने बिखर जाते हैं। सिस्टम सुधारने के लिए सबका सहयोग चाहिए, पर आपने मोपका वालों को मंच दिया ताकि सत्ता आने पर हिस्ट्री शीटर को छूट दी जा सके। पेपर लीक की वजह से युवाओं के गुस्से को जायज ठहराते हुए सुमीत शर्मा ने कहा पेपर लीक से भविष्य बर्बाद होता है। दर्द के इस समय में कौन साथ है, कौन इस्तेमाल कर रहा है। यह समझना आवश्यक है। कांग्रेस को छात्रों की डिग्री नहीं बस किसी तरह दिल्ली की कुर्सी चाहिए। भाजपा आपके साथ खड़ी है। सिस्ट सुधारेंगे लेकिन हिस्ट्रीशीटरों के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। कांग्रेस कान खोलकर सुन लें 2014 में जनता ने कुर्सी छीनी थी, 2024 में नकारा था, 2029 में दफन कर देगी। छात्रों को मोहरा मत बनाओ। ये देश परिवार तंत्र से नहीं, परिश्रम तंत्र से चलेगा।

कांग्रेस से भाजयुमो के सवाल

सुमीत शर्मा ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि हजारीबाग नीट पेपर लीक पर आपने एक ट्वीट क्यों नहीं किया? कर्नाटक-हिमाचल-तेलंगाना में लीक पर आपने युवाओं से माफी क्यों नहीं मांगी? आपके आंदोलन में हाजी अफजल जैसे मोपका आरोपी क्या कर रहे हैं?

You Might Also Like

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरेंगे जिले के किसान

आकाशीय गाज की चपेट में आने से एसईसीएल कर्मी की मौत

घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

रेजांगला राज कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मिला दो सौ 64 मरीजों को लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाप्रभु जग्गनाथ का बाहुड़ा रथ आज और होगा सोनाभेष
Next Article यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ रेलवन ऐप

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?