NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
रायपुर

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी के धरना से भाजपा का फुटा गुस्सा

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:30 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
9 Min Read

रायपुर। नीट पेपर लीक मामले में बीती रात पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ा हुआ है. इसकी आज नमूना दिल्ली से लेकर रायपुर तक देखने को मिला. राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दयालदास बघेल समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया.
दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा के नेता-कार्यकर्ता शंकर नगर में एकजुट हुए और कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर कूच किया. माहौल बिगडऩे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भी अपनी तैयारी की थी. प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन की ओर कूच करने लगे. स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोलों के साथ पानी की तैज बौछार शुरू की. भाजपा के घंटों तक आक्रोशित प्रदर्शन के बाद बड़े नेताओं की समझाइश के बीच सांकेतिक प्रदर्शन भी किया गया.
भाजपा के जंगी प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सेमत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

कांग्रेस का शर्मनाक कृत्य देश के सामने आया-किरण सिंहदेव

भाजपा प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि काँग्रेस का शर्मनाक कृत्य सामने आया है. इनके नेता प्रधानमंत्री आवास के सामने बैठकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. हमारे देश के शीर्ष पद पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक बात है. इसका आक्रोश जनता और कार्यकर्ताओ में है. इसी का विरोध करने हम आज काँग्रेस मुख्यालय की ओर कूच करने निकले हुए है. आंसू गैस दागे जाए चाहे वाटर कैनन चलाया जाए, हमारे नेता मोदी जी के ख़िलाफ अपशब्द सुनने के बाद कार्यकर्ता रुकने नहीं वाले हैं. सरकार संसद में चर्चा को भी तैयार है, लेकिन कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.

राहुल ने की आंदोलन भडक़ाने की कोशिश-अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कल जैसा आचरण दिखाया है. जिस प्रकार से नियमों को तोडक़र प्रधानमंत्री आवास के बाहर बैठा गया है. राहुल गाँधी ने आंदोलन को भडक़ाने की कोशिश की है. राहुल गांधी का कृत्य संविधान और लोकतंत्र के विपरीत है. ऐसा आचरण संवैधानिक पद पर रहते हुए व्यक्ति को शोभा नहीं देता है. राहुल गाँधी का कृत्य हमारे देश के लिए दुर्भाग्यजनक है. संसद में विपक्ष चर्चा के लिए भाग रहा है, क्योंकी इनके पास तर्क नहीं है, तथ्य नहीं है. विपक्ष की मानसिकता केवल लोकसभा की कार्रवाई को बाधित करना और देश में अराजकता फैलाना ही है. कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि काँग्रेस नेता राहुल गाँधी ने संविधान विरोधी हरकत की है, जिसका विरोध पूरा देश कर रहा है. इसी का विरोध हम भी आज करने बैठे हुए है. कॉंग्रेस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा.

राहुल का प्रदर्शन गैर जिम्मेदाराना-ओपी

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन को निंदनीय है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी शंकर नगर टर्निंग पॉइंट,रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय में धरना प्रदर्शन घेराव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार देश की जनता को स्वीकार्य नहीं होगा। वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कहा कि जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष संविधानों की खिलवाड़ उड़ाते हुए, देश में अराजकता फैला रहे हैं. इसकी हम निंदा करते है. इसका विरोध किया जा रहा है. ये भारत नियम सिद्धांत और शांति से चलने वाला देश है. ये देश कॉंग्रेस ले विचारो से चलने वाला देश नहीं है. जिस प्रकार से टुकड़े-टुकड़े में बाँटकर देश के भीतर देश विरोधी गतिविधियों को संजाम दिया जा रहा है. इसे देश की जनता जान चुकी है.

जनता ऐसे राजनीतिक स्टंट को स्वीकार नहीं करेगी-सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार के राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामले को केंद्र सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पेपर लीक को पाप बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई और उसका परिणाम भी घोषित हो चुका है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे की आड़ लेकर युवाओं को भ्रमित करने और देश में अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष द्वारा किया गया प्रदर्शन लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

प्रदर्शन के दौरान एसआई समेत 16 पुलिसकर्मी घायल

जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायल जवानों के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेटिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रायपुर में 23 से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला का आयोजन

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का धरना

ढोढरीकला में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर

अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

राजधानी में रात 1 बजे के बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन-फूड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?