NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
रायगढ़

रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया

बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, चार राउंड की कड़ी प्रतिस्पर्धा में बनीं विजेता

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:27 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। सपनों की कोई उम्र नहीं होती… हौसले बुलंद हों तो हर मंजिल आपकी होती है। इसी संदेश को साकार करते हुए रायगढ़ की गौरव, वर्मा वॉच हाउस परिवार के स्वर्गीय कालिका प्रसाद वर्मा की सुपुत्री रीना वर्मा ने ग्लैमरस प्रोडक्शन हाउस द्वारा 18 एवं 19 जुलाई को अनंत्या ग्रीन रिसॉर्ट, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित भव्य मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी प्रभावशाली प्रतिभा, आत्मविश्वास, गरिमामयी व्यक्तित्व और मंच पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें मिसेज दिवा अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं करीब 40 प्रतिभागी महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता चार चरणों (राउंड) में आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक चरण में प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और मंच प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया। अंतिम चरण में चार फाइनलिस्ट का चयन हुआ, जिनमें रीना वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का दिल जीत लिया और विजेता घोषित की गईं।
यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य का मंच नहीं थी, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, नेतृत्व और जीवन संघर्षों से आगे बढने की मिसाल भी बनी। इस भव्य आयोजन को और भी यादगार बनाने के लिए बिग बॉस विजेता शिव ठाकरे, एमटीवी रोडीज विजेता प्रिंस नरूला, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2026 की अनुष्का सोन सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित रहीं।
इन सभी सेलिब्रिटीज की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। रीना वर्मा की पहचान केवल एक विजेता के रूप में नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी और प्रेरणादायी महिला नेतृत्वकर्ता के रूप में भी है। वे वर्टिस ग्लोबल में डायरेक्टर एवं इन्वेस्टर, अजितेवाला फाउंडेशन की नेशनल कोऑर्डिनेटर, आस्मा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा स्पंदन (कैंसर मरीजों के लिए कार्यरत संस्था) की सक्रिय सदस्य हैं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयास अनेक लोगों के जीवन में आशा की नई किरण बने हैं।

रीना वर्मा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

आज उनकी यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि रायगढ़, पूरे छत्तीसगढ़ और देश की प्रत्येक महिला के आत्मविश्वास की जीत है। रीना वर्मा ने यह संदेश दिया है कि एक महिला जब अपने सपनों पर विश्वास करती है, तो वह केवल अपनी तकदीर नहीं बदलती, बल्कि समाज के लिए भी नई प्रेरणा बन जाती है।
रीना वर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ में हर्ष का वातावरण है। सामाजिक, व्यावसायिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढियों की बेटियों और महिलाओं को अपने सपनों को नई उड़ान देने का साहस प्रदान करेगी।

हर महिला के लिए प्रेरणा बनीं रीना

रीना वर्मा इससे पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं, जो उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है। रीना वर्मा की सफलता हर महिला के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र कभी सपनों की सीमा नहीं बनती। जीवन के किसी भी पड़ाव पर आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ नई शुरुआत कर सफलता का शिखर छुआ जा सकता है।

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा में आपदा प्रबंधन पर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

बलौदा बाजार की घटना को लेकर कांग्रेस का धरना

एनएसयूआई ने अवैध रेत खनन के विरुद्ध खोला मोर्चा

जूटमिल के पास भव्य कथा का आयोजन, कथा सुनने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

वियतनाम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी के बच्चों का चयन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
Next Article अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?