NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल हुआ आसान, मोर बिजली मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रही हर पल की जानकारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्मार्ट मीटर से बिजली बिल हुआ आसान, मोर बिजली मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रही हर पल की जानकारी
रायगढ़

स्मार्ट मीटर से बिजली बिल हुआ आसान, मोर बिजली मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रही हर पल की जानकारी

जिले में अब तक 01 लाख 13 हजार 705 घरों में लगा स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं ने कहा- अब बिजली खपत पर नियंत्रण, ऑनलाइन बिल भुगतान से समय की बचत, रियल टाइम जानकारी से बढ़ी पारदर्शिता

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:21 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बिजली सेवाओं को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर परियोजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत जिले में 01 लाख 13 हजार 607 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। जिले के उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब बिजली बिल को लेकर पहले जैसी असमंजस की स्थिति नहीं रहती, क्योंकि बिजली खपत से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। बिजली का उपयोग भी सोच-समझकर करते है। जिससे बिजली खपत पर नियंत्रण हो रहा है। वहीं ऑनलाइन बिल भुगतान से समय की बचत हो रही है और रियल टाइम जानकारी से पारदर्शिता बढ़ी है।

मोर बिजली ऐप से हर पल की जानकारी

रायगढ़ निवासी रिकेश कुमार सोनी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल पूरी तरह पारदर्शी हो गया है। अब मीटर रीडिंग के लिए किसी के आने का इंतजार नहीं करना पड़ता। मोर बिजली ऐप के माध्यम से प्रतिदिन यह देखा जा सकता है कि कितनी बिजली खर्च हुई, अनुमानित बिल कितना बनेगा और भुगतान कब करना है। इससे बिल संबंधी परेशानियां लगभग समाप्त हो गई हैं।

बिजली खपत पर रखना हुआ आसान नियंत्रण

उपभोक्ता मोहन अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने खुद आगे बढक़र बिजली विभाग से संपर्क किया और अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाया। स्मार्ट मीटर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब वे अपनी बिजली खपत पर लगातार नजर रख पाते हैं। ऐप के माध्यम से वर्तमान महीने की खपत की तुलना पिछले महीने और पिछले वर्ष से भी की जा सकती है। इससे अनावश्यक बिजली खर्च की पहचान कर उसे कम करना आसान हो गया है। वहीं ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।

रियल टाइम रीडिंग से खत्म हुई अनुमानित बिल की समस्या

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अबतक 113705 स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की शंकाओं के समाधान के लिए पुराने मीटर और स्मार्ट मीटर को एक साथ लगाकर (चेक मीटर) बिजली खपत का तुलनात्मक परीक्षण किया गया। जांच में दोनों मीटरों की रीडिंग समान पाई गई तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त बिजली खपत या अधिक बिल आने की शिकायत सही नहीं पाई गई। स्मार्ट मीटर की रियल टाइम रीडिंग के कारण अनुमानित बिल या रीडिंग में त्रुटि की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। मोर बिजली ऐप पर उपभोक्ता हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारी देख सकते हैं। इससे बिजली बचाने की आदत विकसित हो रही है और उपभोक्ता अपनी खपत को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर पा रहे हैं।

हाफ बिजली योजना का लाभ बनाए रखने में भी मददगार

अधिकारियों ने बताया कि पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को हाफ बिजली योजना का लाभ तभी मिलता है, जब उनकी मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक रहती है। स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप के माध्यम से उपभोक्ता समय रहते अपनी खपत पर नजर रख सकते हैं, जिससे योजना का लाभ बनाए रखना भी आसान हो जाता है। स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर और मोर बिजली ऐप का अधिकतम उपयोग करने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेकर बिजली खर्च में और अधिक बचत करने की अपील भी की है।

You Might Also Like

कार से कुचलने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

टीपाखोल डेम में डूबने से अपर कलेक्टर के बेटे की हुई मौत

महिला सशक्तिकरण का अनूठा सम्मान

जिंदल कंपनी के खिलाफ सडक़ों में उतरे 7 गांव के ग्रामीण

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के प्रतिमा का मुख्यमंत्री साय करेंगे अनावरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
Next Article नल से जल पहुंचने पर बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?