NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देहदान कर गणेश दास मानिकपुरी ने दिया योगदान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > देहदान कर गणेश दास मानिकपुरी ने दिया योगदान
सारंगढ़

देहदान कर गणेश दास मानिकपुरी ने दिया योगदान

इंटक व गृह निर्माण मण्डल में कर चुके हैं सेवा, जनसेवक के अलावा रामायण टीकाकार व चिंतक थे गणेश दास मानिकपुरी

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:02 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों के अध्ययन के लिए समाजसेवियों का देहदान, अमूल्य योगदान है। इसी कड़ी में देहदान संकल्प करने वाले दोन्देखुर्द रायपुर निवासी 80 वर्षीय गणेश दास मानिकपुरी का बुधवार क़ो आकस्मिक निधन हो गया। मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जीवन के अंतिम चरण तक बनी रही। उन्होंने जीते-जी अपना पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज, रायपुर को देहदान करने का संकल्प लिया था और इसके लिए विधिवत सहमति-पत्र भी भर दिया था। उनका यह प्रेरणादायी निर्णय परिवार, समाज और नई पीढ़ी के लिए सेवा, विज्ञान और मानवता का अनुकरणीय संदेश छोड़ गया है। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों तथा सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में रुचि रखने वालों में शोक व्याप्त है। वे प्रख्यात समाजसेविका स्वर्गीय अम्बा देवी के पति व जनसंपर्क अधिकारी विजय मानिकपुरी के पिता थे। गणेश दास मानिकपुरी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार, अनेक शुभचिंतक और समृद्ध सामाजिक- सांस्कृतिक विरासत छोड़ गए हैं। उनके निधन से समाज ने एक विद्वान, कर्मठ, सिद्धांतनिष्ठ और स्पष्टवादी व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी सादगी, सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
रामायण के प्रख्यात टीकाकार, गहन अध्येता एवं चिंतक गणेश दास मानिकपुरी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में कर्मचारी नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे तथा इंटक के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। स्पष्टवादिता, निर्भीक व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण वे समाज में अत्यंत सम्मानित थे। धार्मिक ग्रंथों, समाचार-पत्रों और साहित्यिक पुस्तकों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि थी। ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण उनके चिंतन के प्रमुख विषय रहे। वे आजीवन सादा एवं शाकाहारी जीवन के पक्षधर रहे तथा सभी प्रकार के नशे के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति के लिए अनेक जनजागरूकता अभियान चलाए। इसके साथ ही वे जातिवाद, अंधविश्वास और सामाजिक आडंबर के मुखर विरोधी रहे तथा सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक सोच के समर्थक थे।

You Might Also Like

कौशल्या साय का जबर्दस्त स्वागत विश्राम गृह में

साराडीह जल आवर्धन योजना का नगर में पाइप लाइन विस्तार का भूमि पूजन

दिव्यांग बच्चों बूढ़ों को बांटे कंबल स्वेटर : सतीश

सारंगढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ नेतृत्व निमिषा पांडे ने की

आर्टिका कार से हो रही थी गांजा की तस्करी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों को शीघ्र केसीसी दिलाने विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next Article कलेक्टर एसपी बने ‘निक्षय मित्र’ : टीबी मरीजों को गोद लेकर दिया समाज सेवा का संदेश

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?