NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर-झारसुगुड़ा नयी रेल लाइन परियोजना ठंडे बस्ते में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर-झारसुगुड़ा नयी रेल लाइन परियोजना ठंडे बस्ते में
रायपुर

रायपुर-झारसुगुड़ा नयी रेल लाइन परियोजना ठंडे बस्ते में

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। बलौदाबाजार, सारंगढ़ होते हुए झारसुगुड़ा तक 310 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाने का निर्णय लिया गया था. खनन, उद्योग और वाणिज्य से राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से प्रस्तावित रायपुर-झारसुगुड़ा नयी रेलवे लाइन का काम फिलहाल ठंडे बस्ते में है. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन कब होगा, इसे लेकर कोई तारीख तय नहीं है. दोनों राज्यों के लोगों में इसे लेकर नाराजगी है. विदित हो कि जल विवाद और सीमा विवाद के बावजूद ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापारिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं. दोनों राज्य उद्योग और खनन के क्षेत्र में देशभर में अहम भूमिका निभाते हैं. इसे देखते हुए केंद्र ने पीपीपी मॉडल पर रायपुर, बलोदाबाजार और सारंगगढ़ होते हुए झारसुगुड़ा तक 310 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन निर्माण का लक्ष्य रखा था।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले इस औद्योगिक और खनन गलियारे के लिए तत्परता दिखायी. फरवरी 2015 में रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इस परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किये थे. तत्कालीन रेल मंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की मौजूदगी में यह करार हुआ था. वित्त वर्ष 2012-13 में हुए सर्वे के अनुसार यह लाइन रायपुर से बलोदाबाजार, सारंगढ़, लारा एनटीपीसी प्रोजेक्ट होते हुए ओडिशा में प्रवेश करेगी। झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर ब्लॉक के कनकतोरा गांव से कांजीझरन, बादीमाल, भीकमपाली, पंचगांव, रेनकुली, जामगांव, गोबिंदपुर, साहूडेरा, बीजाडीही, बाघामुंडा, एमसीएल लखनपुर खनन क्षेत्र, दर्लीपाली, बेलपहाड़, चिंगिरिगुडा साइडिंग के बाद लाजकुरा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई रेल लाइन से जुड़ेगी. परियोजना की अनुमानित लागत 2,160.80 करोड़ रुपये थी. छत्तीसगढ़ सरकार आधी से अधिक राशि खर्च करने को तैयार थी. रायपुर से झारसुगुड़ा तक सर्वे कार्य भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा अंबिकापुर-बतौली-सीतापुर-पत्थल गाँव होते हुए झारसुगुड़ा तक 212 किमी लंबी दूसरी लाइन का भी सर्वे हुआ था, जिसकी लागत 2,444 करोड़ रुपये आंकी गयी थी।
2017 में लोकसभा में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री ने बताया था कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सरकार से इस परियोजना के लिए 50 प्रतिशत धनराशि और नि:शुल्क भूमि मांगी गयी थी. लेकिन यह उपलब्ध न होने के कारण परियोजना अटक गयी. महानदी जल विवाद के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने इसमें रुचि लेना बंद कर दिया. राज्य में सरकार बदलने के बाद भी परियोजना आगे नहीं बढ़ी. वहीं एमसीएल ने झारसुगुड़ा से सरडेगा तक अपनी रेल लाइन बनाकर कोयला परिवहन शुरू कर दिया है. अब दोनों राज्यों के लोगों की मांग है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकारें रायपुर-बलौदाबाजार-झारसुगुड़ा रेलवे लाइन के निर्माण के लिए तुरंत पहल करें, ताकि क्षेत्र में खनन और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिल सके।

You Might Also Like

पंडो जनजाति के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष प्रयास

छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘छावा’ टैक्स फ्री

सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

प्रदेश के 33 जिला-पंचायतों का हुआ आरक्षण

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एम्स में लैब टेस्ट के लिए पर्ची की झंझट खत्म
Next Article श्रावणी मेला पर 1 से 30 अगस्त तक स्पेशल ट्रेन

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?