NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छ.ग. मारवाड़ी युवा मंच का ‘उदघोष’ रायगढ़ में मंडल तीन की बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छ.ग. मारवाड़ी युवा मंच का ‘उदघोष’ रायगढ़ में मंडल तीन की बैठक संपन्न
रायगढ़

छ.ग. मारवाड़ी युवा मंच का ‘उदघोष’ रायगढ़ में मंडल तीन की बैठक संपन्न

महिलाएं संस्कृति की संरक्षिका ही नहीं समाज निर्माण की कड़ी भी हैं, दीप्ति गुप्ता की टीम ने लिया समाज सेवा एवं पद की गरिमा का संकल्प

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। परंपरा की भव्यता, आधुनिक दृष्टिकोण और समाज सेवा का अटूट संकल्प! कुछ इसी त्रिवेणी के साथ मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृतिक शाखा रायगढ़ का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होटल अंश इंटरनेशनल में कल 19 जुलाई को संपन्न हुआ इस भव्य कार्यक्रम ने संगठन की नई ऊर्जा को रेखांकित करते हुए नारी शक्ति के उस सामर्थ्य का भी अहसास कराया जो अपने सेवाभाव से समाज में नई उच्चाइयों हासिल करना चाहती है समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उसके बाद अपूर्वा गोयल एवं आर्या अग्रवाल ने लोगो की करतल ध्वनि के बीच गणेश वंदना एवं अतिथि देव भव के स्वागत गान पर आकर्षक भाव भंगिमा के साथ शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सहित संस्था की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल (एनआर) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया एवं मंच पर विराजमान पदाधिकारियों का तिलक लगा कर दुपट्टा एवं मारवाड़ी पगड़ी (साफा) से भव्य स्वागत किया संस्था की अध्यक्षा दीप्ति गुप्ता ने महाराज अग्रसेन के जय उदघोष के साथ गरिमा मय उद्बोधन में रायगढ़ शाखा द्वारा 9 माह के अल्प कार्यकाल में किये गये समाज सेवी कार्यों गौशाला में फागिंग मशीन 17 साल के युवक को कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण राहगीरों के लिए प्याऊ योग शिविर रोजी मजूरी करने वाले सर्वहारा वर्ग को पानी की सुराही एवं बोतल खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचने वालों को धूप व बारिश से बचाने छातों का वितरण रक्त दान शिविर जानवरों के लिए आहार कार्यक्रम नारी जागृति अभियान जैसे सेवा कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के लिए तन मन धन से काम करने का संकल्प कराया व समाज तथा अपनी टीम द्वारा दिए गए सहयोग एवं समर्थन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की मुख्य अतिथि संजय भैया ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा जहां नारी का सम्मान होता है वहां समाज का उत्थान होता है मारवाड़ी समाज की महिलाएं केवल संस्कृति की संरक्षिका नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक समाज के नव निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी भी हैं उन्होंने रायगढ़ सांस्कृतिक शाखा द्वारा किए कार्यों की सराहना करते हुए कहा पद सम्मान के साथ जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है।
उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों पर विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्व का सही ओर पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगी और शिक्षा स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षैत्र में उत्कृष्ठ काम कर संस्था को नई उच्चाईया प्रदान करेगी इसके पूर्व संस्था को सदस्य कोमल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया उसके बाद प्रारंभ हुई छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच की ‘उदघोष’ मंडल 3 की बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने संस्था के संचालन के लिए ,सफल नेतृत्व पत्राचार, रिपोर्टिंग एवं सदस्यों की योग्यता जैसे गुरुत्व सार से सदस्यों को अवगत कराया अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने रायगढ़ संस्कृतिक शाखा की सदस्यों एवं पदाधिकारियों को समाज सेवा एवं निष्ठा की शपथ दिलाई उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सफल नेतृत्व कर्ता कार्यकर्ताओ को अपने पीछे नही अपने साथ चलाता है। प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशान्त गाँधी ने कहा कि गर्व की बात है कि रायगढ़ से ही मारवाड़ी युवा मंच की पहली शाखा का गठन हुआ और आज।पूरे प्रदेश में समाज।सेवा में अपनी विशिष्ट पहचान और विश्वास के साथ काम कर रहे है इस मौके पर रायगढ़ संस्कृतिक शाखा ने जरूरत मंद युवती खुशबू माझी को परिवार के जीवन यापन के लिए सिलाई मशीन प्रदान की कार्यक्रम की समाप्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान के नाम पर छत्तीसगढ़ हरिहर कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण किया ओर गौशाला का निरीक्षण कर रायगढ़ शाखा द्वार गायों को गर्मी से बचने लगवाए गए फेंगिंग सिस्टम का अवलोकन किया व गौ सेवा कर चारा एवं गुड़ खिलाया कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रदर्शन संस्था की सचिव शालू गोयल ने अपनी शानदार ओजस्वी एवं कविता प्रस्तुति के साथ किया कार्यक्रम में उस समय पूरी सभा तालियों की गड़ गड़ाहट से गूंज उठा जब पप्पल अग्रवाल ने रायगढ़ संस्कृतिक शाखा की डायनेमिक अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता की शान में कविता प्रस्तुत की उनकी नेतृत्व क्षमता की समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी खुल कर प्रशंसा की इस गरिमा मय कार्यक्रम में अमर सुल्तानिया प्रशांत गांधी मनीष अग्रवाल रीना केडिया पायल अग्रवाल अर्चना गर्ग ओम प्रकाश अग्रवाल जय किसन अग्रवाल राज अग्रवाल प्रांतीय महामंत्री शलभ अग्रवाल रास बिहारी अग्रवाल प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष (मु) राजकुमार अग्रवाल प्रीति अग्रवाल (खरसिया) के अलावा रायगढ़ के मुकेश क्लानोरिया प्रतीक अग्रवाल विकास केडिया शक्ति अग्रवाल तरुण संजीवनी के अलावा आशीष गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल एवं आशीष डोरा, मनन अग्रवाल दीपेश अग्रवाल आशुतोष अग्रवाल (चरक) सुदीप केडिया ,आदित्य गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की हरित पहल

उत्साह से मनाया गया जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल का जन्म दिन

पूज्य बाबा जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण…श्री गुरु सिंह सभा ने सराहा

काल के मुंह में समाई 2 जिंदगी, ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर और किसान की मौत

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के लिये बनेगा मास्टर प्लान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान
Next Article एम्स में लैब टेस्ट के लिए पर्ची की झंझट खत्म

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?