NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जोन अधिकारियों को 125 करोड़ का टारगेट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जोन अधिकारियों को 125 करोड़ का टारगेट
रायपुर

जोन अधिकारियों को 125 करोड़ का टारगेट

आयुक्त ने ली कमिश्नरों की बैठक, हर दिन 1 करोड़ 62 लाख रुपए जुटाने का दिया निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। नगर निगम ने अगले 77 दिनों में 125 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है। इसे लेकर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने शुक्रवार को सभी जोन कमिश्नरों और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दिन 1 करोड़ 62 लाख रुपए की वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी जोनों के अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। वार्डवार दैनिक और साप्ताहिक लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अवैध नल कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया। आयुक्त ने कहा कि सभी जोन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध जल कनेक्शनों की पहचान करें और उन्हें निगम के रिकॉर्ड में नियमित कराएं। लोगों को नियमितीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने और स्वेच्छा से आवेदन करने के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन 1100 और कलेक्टर कॉल सेंटर में लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा गया। मानसून को देखते हुए अधिक से अधिक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लागू कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने, निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाने और सीएंडडी वेस्ट के बेहतर प्रबंधन के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा के साथ निगम की आय बढ़ाने और शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, नगर निवेशक आभास मिश्रा सहित सभी जोन कमिश्नर और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जशपुर की छवि को राष्ट्रीय पर्यटन पटल पर उकेरने सीएम साय की पहल

बड़ी-बड़ी बात करना ठीक नहीं- सीएम साय

सब-इंजीनियर और रिटायर्ड-सीएमओ को 3 साल की जेल

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों को दिए गए धान, मूंगफली के बीज
Next Article अब स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?