NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरक्षक की बेटी के सुसाइड मामले में मार्ट संचालक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > आरक्षक की बेटी के सुसाइड मामले में मार्ट संचालक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

आरक्षक की बेटी के सुसाइड मामले में मार्ट संचालक गिरफ्तार

पुलिस वैन में मुस्कुराता दिखा आरोपी, 15 सौ की कॉस्मेटिक चोरी का लगाया था आरोप

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
4 Min Read

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की बेटी के सुसाइड मामले में पुलिस ने आईसी मार्ट के संचालक विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वैन में आरोपी मुस्कुराता दिखा। मामले के 2 अन्य आरोपी पिता-पुत्र अब भी फरार हैं। पुलिस ने दोनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आईसी मार्ट संचालकों ने छात्रा पर कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने उसकी स्कूटी जब्त कर ली थी। स्कूटी लौटाने के बदले 50 हजार रुपए मांगे थे। छात्रा से चोरी स्वीकार करने वाला नोट भी लिखवाया था। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर 17 साल की पूजा सिंह ने सुसाइड नोट लिखने के बाद फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में पूजा ने लिखा था, ‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है।’ मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस ने आईसी मार्ट के 3 संचालक भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग इस मामले की जांच करेगा। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी, आईसी मार्ट के संचालक विनोद वैद (50) को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपी जगत कुमार (55) और उसका बेटा दीपक वैद (30) अब भी फरार हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विनोद वैद को लेकर आईसी मार्ट भी पहुंची। कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले की जांच करने का फैसला लिया है। आयोग ने मीडिया में प्रकाशित खबर और आदिवासी नेता डॉ. नंदकुमार साय के पत्र पर एक्शन लेते हुए प्रशासन से 3 दिन के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग के सहायक निदेशक पीके दास ने जारी नोटिस में कहा है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर आयोग संविधान से मिली सिविल न्यायालय की शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है। पुलिस लाइन बैकुंठपुर में रहने वाले आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की बेटी पूजा सिंह (17) आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। 7 जुलाई को वो अपनी छोटी बहन के साथ सामान खरीदने के लिए बैकुंठपुर के संजय चौक स्थित आईसी मार्ट (सुपर मार्केट) गई थी। आईसी मार्ट संचालक ने छात्रा पर करीब 1500 रुपए के कॉस्मेटिक सामान पैसे दिए बिना रखने का आरोप लगाया। हालांकि, छात्रा और उसकी बहन सामान लेकर दुकान से बाहर नहीं निकली थीं। छात्रा और उसकी बहन के साथ मार्ट संचालक ने अभद्रता भी की थी। आरोप है कि दुकान संचालक ने छात्रा को डांटा और उससे एक कागज पर सामानों की लिस्ट बनाई और उसमें लिखवाया कि, मैं पूजा और मेरी बहन छाया ने आईसी मार्ट से चोरी की हैं। संचालक ने दोनों से दस्तखत कराए। मार्ट संचालक ने उनकी स्कूटी अपने पास रख ली। छात्रा की जानकारी पर उसके मामा एसआई अलंगो दास मार्ट पहुंचे तो संचालक ने 20 हजार रुपए स्कूटी छोडऩे के लिए मांगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद 8 जुलाई सुबह छात्रा के पिता आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा आईसी मार्ट पहुंचे तो संचालक ने उनसे 50 हजार रुपए मांगे। दोपहर में पूजा सिंह की मां रितु मायके से बस स्टैंड पहुंची थी, उन्हें लेने शिवनाथ पैकरा बस स्टैंड गए थे। इस बीच पूजा सिंह ने घर में फांसी लगा ली थी। इस मामले में सर्व आदिवासी समाज ने 10 जुलाई को पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कोरिया कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

कांग्रेस नेता के पति ने गायों को मारी गोली, गिरफ्तार

कागज़ों में मजबूत, ज़मीन पर कमजोर, विष्णुपुर पुलिया निर्माण में गुणवत्ता और निगरानी की परतें उधड़ीं

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस

नक्सलगढ़ से निकलेंगी अब महिला फुटबॉल खिलाड़ी : दीपिका शोरी

पेट्रोल पंप मैनेजर पर जानलेवा हमला कर 14 लाख की लूट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी के पीएनबी बैंक में लगी आग
Next Article श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?