रायगढ़। जिंदल पैंथर सीमेंट प्लांट में बगैर सुरक्षा के एक श्रमिक ऊंचाई पर चढकऱ काम कर रहा था, इस दौरान अनवैलेंस होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट बंगाल के पुरुलिया जिला थाना सताड़ी के ग्राम सिंदुरपुर-देवली निवासी शंकर हाजरा पिता गुरुपदा हाजरा (23 वर्ष) विगत एक साल से कोतरारोड थाना क्षेत्र स्थित जिंदल पैंथर सीमेंट प्लंाट के लेबर क्र्वाटर में रहकर प्लंाट बीजीसी इंडिया ठेका कंपनी के तहत सीमेंट प्लांट में कारपेंटर का काम करता था। ऐसे में शुक्रवार को सुबह भी उसने काम करने गया था, जहां बगैर सुरक्षा बेल्ट के 40 फीट ऊंचाई पर चढकऱ काम कर रहा था। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे एक प्लाई बोर्ड को फिक्स करते समय उसका पैर अनियंत्रित हो गया, जिससे सीधे जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोट आई थी। वहीं इस हादसे को देख उसके साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे तत्काल डॉ. आरएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शुन्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
जान से खिलवाड़
इस संबंध में अस्पताल पहुंचे अन्य श्रमिकों का कहना था कि इस समय जहां पर काम चल रहा है, उसकी ऊंचाई ज्यादा है, लेकिन वहां पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसके बाद भी श्रमिक अपनी जान की परवाह किए बगैर काम करते हैं। यही कारण है कि शंकर हाजरा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
बगैर सुरक्षा के 40 फीट ऊंचाई पर कर रहा था काम



