NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नंबर ब्लॉक करने पर नर्सिंग छात्रा की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > नंबर ब्लॉक करने पर नर्सिंग छात्रा की हत्या
छत्तीसगढ़

नंबर ब्लॉक करने पर नर्सिंग छात्रा की हत्या

पीजी में घुसकर पहले गला दबाया, फिर 10 वार किए

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
4 Min Read

दुर्ग-भिलाई। जिले के भिलाई में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की युवक ने हत्या कर दी। खुशी साहू बेमेतरा की रहने वाली थी वह भिलाई में पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी पिंटू साहू उससे एकतरफा प्यार करता था। वह पिछले करीब एक महीने से उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था, जिससे खुशी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रायपुर से भिलाई पहुंचा और उसके कमरे में घुसकर मार डाला। शुक्रवार को पिंटू ने पहले खुशी गला दबाया, फिर चाकू से पीठ, हाथ और पेट पर 10 वार किए, जिससे युवती की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रामनगर स्थित घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट भी कराया। पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार का रहने वाला पिंटू साहू (24) बेरोजगार है। शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह उसने खुशी साहू (19) को दो बार कॉल किया था। खुशी ने उसका नंबर पहले ही ब्लॉक कर रखा था, इसलिए बात नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने खुशी की सहेली को फोन किया। सहेली ने पिंटू को बताया कि खुशी के पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद आरोपी बाइक से सीधे खुशी के रामनगर स्थित किराए के कमरे पर पहुंच गया। उस समय खुशी की सहेली बाथरूम में नहाने गई थी। कमरे में खुशी अकेली थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि, कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने खुशी से विवाद किया। उसने खुशी का गला दबा दिया। गला दबाने से खुशी बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसकी पीठ, हाथ और पेट पर करीब 10 वार किए। गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से खुशी की मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी पिंटू के हाथ में भी गंभीर चोट आई। हत्या के बाद वह कमरे से निकलकर फरार हो गया और रायपुर की ओर चला गया। खुशी की सहेली जब बाथरूम से बाहर आई तो उसने खुशी को कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत मकान मालिक और पास के कैफे संचालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खुशी को अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि खुशी ने करीब एक हफ्ते पहले अपने भाई को पिंटू के बारे में बताया था कि एक युवक लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी ने 2 दिन पहले खुशी के भाई को भी धमकी दी थी। इसके अलावा उसने उस कैफे संचालक को भी धमकाया था, जहां खुशी पार्ट टाइम नौकरी करती थी। पिंटू चाहता था कि खुशी नौकरी छोड़ दे और उससे शादी करे। खुशी निजी कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह बेमेतरा में बीए की परीक्षा भी दे रही थी। गुरुवार (9 जुलाई) को ही उसका भाई उसे भिलाई छोडक़र गया था। अगले दिन शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। हत्या के बाद वह रायपुर भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश कर बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे घटना स्थल पर लाकर सीन रिक्रिएट कराया गया।

You Might Also Like

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधी

शासकीय भूखंडों में कब्जे की शिकायत पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

दो दिनों में चाकूबाजी की दो वारदातें

कागज़ों में मजबूत, ज़मीन पर कमजोर, विष्णुपुर पुलिया निर्माण में गुणवत्ता और निगरानी की परतें उधड़ीं

साय सरकार ने 7 माह में 4 आदिवासी गांव में पहुंचाई बिजली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूलों में अब डिजिटल निगरानी, बांदे बैठक में अधिकारियों के सख्त निर्देश
Next Article खरीफ सीजन में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 कृषि आदान केंद्रों पर बिक्री प्रतिबंध

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?