NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र
रायगढ़

सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र

सीएम साय के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन की पहल से आम नागरिकों को मिल रही त्वरित और पारदर्शी सेवाएं

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित सेवा-सेतु पोर्टल नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी से पहुंच रहा है। रायगढ़ के गुजराती गली, दरोग़ापारा निवासी श्री विकास कुमार पंचाल ने अपने तीन वर्षीय पुत्र आरव पंचाल का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नजदीकी सेवा-सेतु केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
विकास कुमार पंचाल ने बताया कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेवा-सेतु केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। सभी दस्तावेज पूर्ण होने के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका आवेदन शीघ्र निराकृत किया गया और उनके पुत्र का जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने बताया कि समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उनके बच्चे के भविष्य में शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो गया है। उन्होंने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा-सेतु केन्द्रों ने आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान बना दिया है।
442 डिजिटल सेवाओं के साथ और सशक्त हुए सेवा-सेतु केन्द्र
राज्य शासन ने डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लोक सेवा केन्द्रों को नया स्वरूप देते हुए उन्हें सेवा-सेतु केन्द्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़ाकर 442 सेवाएं कर दी गई है। इससे नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। सेवा-सेतु केन्द्रों के विस्तार से अनावश्यक भागदौड़ और समय की बचत होने के साथ-साथ डिजिटल सुशासन को भी नई मजबूती मिल रही है।

You Might Also Like

एसईसीएल छाल में ब्लास्टिंग अधिकारी की मनमानी

स्कूल को रसोई उपकरण की सौगात

जिले के सिंचाई विभाग खिंचाई विभाग में तब्दील-मुरारी गुप्ता, नहरें गायब- जलाशयों पर बेजा कब्जा- विभाग मौन

सरला विला सोसाइटी ने स्टेट टॉपर महक का किया स्वागत

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में ली प्रेस-वार्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड नं.-27 में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Next Article महतारी वंदन से सशक्त होती नारी, मोदी की गारंटी का संकल्प पूरा कर रही विष्णुदेव सरकार – हर माह मिल रहा है योजना का सीधा लाभ: मंत्री चौधरी

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?