NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डर और दमन नहीं, कानून का राज है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस : सुमीत शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डर और दमन नहीं, कानून का राज है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस : सुमीत शर्मा
रायगढ़

डर और दमन नहीं, कानून का राज है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस : सुमीत शर्मा

पुतला दहन से अपराध नहीं छुपेगा, रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर हुई : जनता को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए गए पुतला दहन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के डर और दमन की राजनीति’ वाले आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद और हास्यास्पद बताया। पुतला दहन को नौटंकी बताते हुए युवा नेता सुमीत शर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाखा यादव को जवाब देते हुए कहा गिरफ्तारी राजनीतिक नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी किसी राजनीतिक प्रतिशोध से नहीं, बल्कि माननीय न्यायालय के आदेश पर हुई है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि अगर उनके नेता बेकसूर हैं तो पुतला दहन किया बजाय कोर्ट में सबूत क्यों नहीं दिए गए? संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कानून अपना काम बखूबी से कर रहा है।भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई होते ही कांग्रेस को दर्द क्यों होता है यह आम जनता भली भाँति समझ रही है। संवैधानिक संस्थाओं को संदेश के कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस का पुराना चरित्र रहा है। शाखा यादव जी आपका मानना है कि संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष हों। जब यही संस्थाएं कांग्रेस राज में रिमोट से चलती थीं, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था? आज जब ईडी, सीबीआई निष्पक्ष काम कर रही हैं तो कांग्रेस नेताओं को कार्यवाही का डर सता रहा है। युवा भाजपा नेता ने इसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत निरूपित किया।महंगाई-बेरोजगारी पर घडिय़ाली आंसू बहाने में कांग्रेस को महारथ हासिल है। महंगाई-बेरोजगारी की बात करने वाली कांग्रेस यह भूल गई कि छत्तीसगढ़ में 5 साल कांग्रेस की सरकार के दौरान प्रदेश बेरोजगारी में नंबर-1 था।धान खरीदी में भ्रष्टाचार, शराब घोटाला, कोयला घोटाला डी एफ एम घोटाला भर्ती घोटाला महादेव सट्टा एप में वसूली यही कांग्रेस का असली चेहरा है।माननीय विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में बेहतर वित्तीय प्रबंधन करने वाले रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने एक दिन भी विश्राम नहीं किया ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन की वजह से भाजपा सरकार ने 1 साल में नौकरियां पैदा की, धान 3100 रु में खरीद कर एकमुश्त भुगतान किया प्रदेश की सत्तर लाख महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए का भुगतान महतारी वंदन योजना के तहत किया जा रहा। विपक्ष में रहते गरीबों को प्रधान मंत्री आवास दिए जाने का वादा भाजपा बखूबी से पूरा कर रही है। सत्ता बदलने का यह फर्क आम जनता स्पष्ट देख रही है। सुमीत शर्मा ने कहा देश का लोकतंत्र नहीं बल्कि गांधी परिवार का परिवारतंत्र खतरे में है। कांग्रेस को लोकतंत्र की चिंता नहीं, अपने परिवार और भ्रष्ट नेताओं की चिंता है।* प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाना कांग्रेस की हिंसक और अलोकतांत्रिक मानसिकता को उजागर करता है। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने डर और दमन की राजनीति की थीद्य, जब पूरे विपक्ष को जेल में डाल दिया था। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है।
सुमीत शर्मा ने कांग्रेस से पूछे सीधे सवाल
क्या कांग्रेस बताएगी कि रामगोपाल अग्रवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप झूठे हैं? कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी को ‘दमन’ कहना क्या न्यायपालिका का अपमान नहीं? जब कांग्रेस राज में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लादे गए, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था?जनता सब देख रही है। कांग्रेस का पुतला दहन, धरना-प्रदर्शन सिर्फ अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने का ड्रामा है। भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ की नीति पर चल रही है। जिसने गलत किया है, उसे कानून के सामने जवाब देना ही पड़ेगा, चाहे वो कितना भी बड़ा नेता किसी भी दल से जुड़ा हो।

You Might Also Like

रूपेश प्रबंधन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे कांग्रेस- गोपाल अग्रवाल

चोरी कर फरार आरोपी से साने के आभूषण बरामद

रवि भगत का क्रिकेट के लिए हुआ सम्मान

भा. किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष फणिंद्र प्रधान का निधन

जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हर्षोल्लास से मना 76वॉ गणतंत्र पर्व

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहाड़ मंदिर हनुमान प्रतिमा स्थापना में यादव समाज का योगदान
Next Article महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड नं.-27 में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?