NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त
रायगढ़

प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त

खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:24 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

महुआ शराब के साथ अंग्रेजी शराब का भी अवैध भंडारण पकड़ा, अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ष्ऑपरेशन आघातष् के तहत आज घरघोड़ा पुलिस एवं खरसिया थानाक्षेत्र में थाना साइबर और थाना खरसिया की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। तीन स्थानों पर की गई रेड कार्रवाई में पुलिस ने करीब 34 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्रिंसी ढाबा बोतल्दा से 15 लीटर महुआ शराब जब्त
पेट्रोलिंग के दौरान थाना खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-49 स्थित बोतल्दा के प्रिंसी ढाबा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर ढाबे में दबिश दी। मौके पर संजय पटैल (29 वर्ष), निवासी चंदनडोंगरी, बोतल्दा मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ढाबे के केबिन से तीन जरिकेन में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 3,000) प्रस्तुत की, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।
छोटे देवगांव के अनुराग किराना दुकान से 50 पाव शराब बरामद
इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव स्थित अनुराग किराना एंड कोल्ड्रिंक्स स्टोर में मुखबिर सूचना पर दबिश दी। दुकान संचालिका ममता अग्रवाल (36 वर्ष) ने पूछताछ में अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। दुकान से 45 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की एवं 5 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 50 पाव (लगभग 9 लीटर) शराब, जिसकी कीमत लगभग 5,800 है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
घरघोड़ा बायपास में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उधर थाना घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर हरि पेट्रोल पंप, बायपास रोड के पास शराब रेड कार्रवाई की। पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू (31 वर्ष), निवासी बैहामुड़ा को बिक्री के लिए रखी 10 लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब (कीमत लगभग 2,000) के साथ रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

You Might Also Like

540 ली. डीजल चोरी करने के आरोप में 2 ट्रक चालक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार

जानकी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीन योगा महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न

विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में वि.खं. स्तरीय कला उत्सव का आयोजन

फ्लाईएश से भरे बेकाबू दो ट्रेलर पलटे, चालक फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रत्थुलाल गुप्ता के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब
Next Article केलो नदी किनारे विकसित होगा नया फोरलेन कॉरिडोर, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?